भारत में कोरोना के मामलों में देखने को मिली बड़ी गिरावट, बीते 24 घंटे में 2,568 नए केस आए सामने…. – 24×7 Khabre Fatafat

0
26

देश में कोरोना संक्रमण (Coronavirus in India) की रफ्तार पर ब्रेक लगता दिख रहा है। मंगलवार को कोरोना के नए मामलों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार, बीते 24 घंटे में कोरोना के 2,568 नए मामले सामने आए हैं। मंगलवार को कल यानी सोमवार के मुकाबले कोरोना के मामलों में करीब 18.6 फीसद की गिरावट दर्ज की गई है। सोमवार को देशभर में कोरोना के 3,157 नए मामले सामने आए थे।

एक्टिव केस भी कम हुए

राहत की बात है कि कई दिनों बाद एक्टिव मामलों में भी कमी देखने को मिली है। बीते 24 घंटे में कोरोना से 2,911 मरीज ठीक हुए हैं। एक्टिव केस घटकर अब 19,137 हो गए हैं।

20 लोगों की मौत

वहीं, मृतकों की संख्या में भी कमी दर्ज की गई है। कोरोना से बीते 24 घंटे में 20 मरीजों की जान गई है जबकि सोमवार को ये आंकड़ा 26 था। कोरोना से देश में अब तक कुल 5,23,889 लोगों की जान जा चुकी है।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here