राजस्थान: घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म, प्रॉपर्टी व्यवसायी ने नशीली कचौरी खिलाकर किया बेहोश

0
15

न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: रोमा रागिनी
Updated Tue, 03 May 2022 04:01 PM IST

सार

जयपुर में एक महिला ने प्रॉपर्टी व्यवसाय पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने करधनी थाने में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

जयपुर में दुष्कर्म

जयपुर में दुष्कर्म
– फोटो : Social Media

ख़बर सुनें

विस्तार

जयपुर में घर में घुसकर एक महिला से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक प्रॉपर्टी व्यवसायी ने कचौरी में नशीला पदार्थ मिलाकर खिलाया। महिला के बेहोश होने पर आरोपी ने उसके साथ ज्यादती की।


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार 30 साल की महिला ने करधनी थाने में दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़िता ने बताया कि करीब चार साल पहले उसके पति की मौत हो गई थी। आरोपी बालमुकुन्द शर्मा का उसके घर पर आना जाता था। प्रॉपर्टी व्यवसायी से उसने प्लॉट भी खरीदा था।


पीड़िता ने बताया कि 17 अप्रैल को आरोपी उसके घर आया। उसने उसे खाने को कचौरी दी। जिसे खाते ही वह बेहोश हो गई। होश में आने पर उसे अपने साथ हुए ज्यादती का पता चला। महिला ने आरोपी का विरोध किया तो उसने उसे धमकी दी। जिसके बाद उसने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाया।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here