जोधपुर हिंसा: सीएम गहलोत ने अपने जन्मदिन के सभी कार्यक्रम किए रद्द, बुलाई उच्च स्तरीय बैठक

0
29

01:07 PM, 03-May-2022

अगले आदेश तक इंटरनेट सेवा ठप

मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने पूरे जोधपुर जिले में अगले आदेशों तक इंटरनेट सेवा बंद कर दी है। मंगलवार अलसुबह जिला कलेक्टर हिमांशु गुप्ता ने इसका आदेश जारी कर दिया है। इधर मंगलवार सुबह होने वाली ईदगाह की नमाज को ध्यान में रखते हुए पुलिस का शहर के सभी संवेदनशील इलाकों में भारी जाब्ता तैनात किया गया है। मुफ़्ती आजम राजस्थान शेर मोहम्मद ने मुस्लिम समुदाय से अपील की है कि मौजूदा हालात देखते ज्यादा से ज्यादा लोग अपने नजदीक की मस्जिदों में नमाज अदा करें। 

12:57 PM, 03-May-2022

सीएम गहलोत से इस्तीफे की मांग

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल ने भी गहलोत सरकार पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के करौली, अलवर और जालौरी गेट, जोधपुर सहित पूरे प्रदेश में हो रही घटनाओं से प्रदेश के सांप्रदायिक सोहार्द बिगड़ने की घटनाएं निंदाजनक है। लचर कानून व्यवस्था वाली कांग्रेस सरकार की तुष्टिकरण की नीति का खामियाजा आज पूरा प्रदेश भुगत रहा है। ऐसी भ्रष्ट व कुत्सित मानसिकता वाली कांग्रेस सरकार को सत्ता में रहने का कोई हक नहीं है। अगर नैतिकता का अंश बचा हो तो, गृह विभाग के मुखिया अशोक गहलोत जी को अपने पद से तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए।

12:51 PM, 03-May-2022

धरने पर बैठे गजेंद्र सिंह शेखावत

हिंसा को लेकर भाजपा मुख्मंत्री गहलोत पर हमलावर हो गई है। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत धरने पर बैठ गए हैं। वहीं सतीश पूनिया ने कहा कि राजस्थान में कानून व्यवस्था चुनौतीपूर्ण बनी हुई है। गहलोत सरकार के राज में तुष्टिकरण की राजनीति हो रही है। मामले को लेकर पूनिया ने कहा कि इस तरह के घटना कांग्रेस के संरक्षण में किया जाता है। पूनिया ने कहा कि इस तरह के मामले बहुसंख्यक समुदाय पर चोट है। प्रदेश के शांति, लोगों की सुरक्षा के लिए वोट की राजनीति छोड़कर गहलोत जी को जनसुरक्षा की चिंता करनी चाहिए।

12:49 PM, 03-May-2022

हिरासत में हिंसा के तीन आरोपी

राजस्थान पुलिस ने जोधपुर हिंसा मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया है। वहीं सीएम गहलोत ने पुलिस को असामाजिक तत्वों से सख्ती से निपटने के निर्देश दिए हैं। 

12:44 PM, 03-May-2022

सीएम ने की शांति बनाए रखने की अपील

सीएम अशोक गहलोत ने कहा है कि जोधपुर में दो समुदाय के बीच में कुछ शरारती तत्व और मिसक्रिएंट लोग तनाव पैदा कर रहे हैं। अशोक गहलोत लगातार पूरी स्थिति की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। उन्होंने जिला प्रशासन को निर्देश दिया है। साथ ही सीएम ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। 

12:36 PM, 03-May-2022

सीएम ने बुलाई उच्च स्तरीय बैठक

जोधपुर हिंसा को देखते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जन्मदिन पर आयोजित सारे कार्यक्रमों रद्द कर दिए हैं। मुख्यमंत्री ने जोधपुर में लॉ एंड ऑर्डर की व्यवस्था को लेकर डीजीपी और वरिष्ठ अधिकारियों को अर्जेन्ट उच्च स्तरीय मीटिंग बुलाई है। 

12:26 PM, 03-May-2022

जोधपुर हिंसा: सीएम गहलोत ने अपने जन्मदिन के सभी कार्यक्रम किए रद्द, बुलाई उच्च स्तरीय बैठक

जोधपुर शहर में सोमवार की रात दो समुदायों के बीच हिंसक झड़पें हुई। जालोरी गेट पर झंडा उतार फेंकने और दूसरा झंडा लगाने को लेकर विवाद शुरू हुआ। इसके बाद दोनों ओर से पथराव शुरू हो गया। पुलिस ने लाठीचार्ज कर हालात काबू में किए। मंगलवार की सुबह एक बार फिर पथराव किया गया। जिसके बाद पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। 

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here