न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Mon, 02 May 2022 10:25 PM IST
सार
राजस्थान में गाड़ियों की नबंर प्लेट पर प्रधान, सरपंच, गुर्जर, ठाकुर आदि जैसे शब्द लिखने वाले अब मुश्किल में फंस सकते हैं।
ख़बर सुनें
विस्तार
राजस्थान में गाड़ियों की नबंर प्लेट पर प्रधान, सरपंच, गुर्जर, ठाकुर आदि जैसे शब्द लिखने वाले अब मुश्किल में फंस सकते हैं। परिवहन विभाग ने ऐसे वाहन चालकों पर कार्रवाई के करने के आदेश जारी कर दिए हैं।
परिवहन विभाग ने सोमवार को जारी आदेश में कहा कि प्रदेश के कई वाहनों की नंबर प्लेट पर प्रधान, सरपंच आदि लिखा होता है। मोटर वाहन अधिनियम के तहत यह एक अपराध है। प्रदेश के सभी जिला परिवहन अधिकारी ऐसे वाहनों की जांच कर करें। साथ ही सात दिन में कार्रवाई की रिपोर्ट मुख्यालय भेजें।
परिहवन अधिकारियों का कहना है कि विभाग को इस तरह के नंबर प्लेट लगी गाड़ियों के संबंध में लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इनके समाधान के लिए विभाग ने कार्रवाई के आदेश जारी किए हैं।
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

















