मेहंदी के फंक्शन के लिए पहने ये खास ड्रेस… – 24×7 Khabre Fatafat

0
38

शादियों का सीजन चल रहा है और इस सीजन में लडकियां अपने हर फंक्शन को बेहतरीन बनाने के बारे में सोचती है। हल्दी से लेकर मेहँदी तक के लिए लडकियां ऐसे-ऐसे लुक अपनाती है कि देखकर हर किसी की आँखे उनपर टिक जाएं। अब आज हम आपको बताने जा रहे हैं मेहंदी के फंक्शन के लिए खास आउटफिट, जिसके लिए आप इन अभिनेत्रियों से आईडिया ले सकती हैं।

प्रियंका चोपड़ा- मेहंदी शादी का अहम फंक्शन माना जाता है, ऐसे में अक्सर महिलाएं इस कोशिश में होती हैं, कि वो जो आउटफिट कैरी करें वो किसी बड़ी एक्ट्रेस से कम का ना हो। ऐसे में अगर आप अच्छी दिखना चाहती हैं तो प्रियंका चोपड़ा से आईडिया ले सकती हैं। प्रियंका के जैसे कलरफुल लहंगे आपके मेहँदी फंक्शन को बेहतरीन बना देंगे।

आलिया भट्ट- आप बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया जैसा ऑउटफिट मेहंदी फंक्शन में पहन सकती है। यह गुलाबी है और इसे पहनकर आप सबसे अलग दिख सकती हैं।

कैटरीना कैफ- कैटरीना के मेहंदी में उन्होंने जो लुक अपनाया था वह अपनाकर आप सबसे अलग दिख सकती है। सभी अभिनेत्रियों ने अलग अलग डिजाइन और रंग के लहंगे कैरी किए। इन लहंगों से टिप्स लेकर आप भी लुक को खास बना सकती हैं।

अनुष्का शर्मा- हर किसी के जीवन में शादी एक टर्निंग प्वाइंट होता है। ऐसे में लोग अपनी शादी के लिए खास रूप से प्लान करती हैं। यही कारण है कि शादी से जुड़े हर एक फंक्शन को लोग जमकर खास बनाने की कोशिश करते हैं। ऐसे में अगर आप मेहँदी के फंक्शन को खास बनाने के बारे में सोच रहीं हैं तो अनुष्का शर्मा को कॉपी कर सकती हैं।

बिपाशा बासु- अगर आप वाकई में लहंगे को ट्राई करने के मूड में हैं, तो आप बिपाशा बासु के जैसे सज सकती है और लहंगे को आसानी से ऑनलाइन या फिर ऑफलाइन के माध्यम से कैरी कर सकती हैं।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here