कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले और गर्मी की छुट्टी ने बढ़ायी लखनऊ आने वाली ट्रेनों में वेटिंग…. – 24×7 Khabre Fatafat

0
25

 एनसीआर और दिल्ली में बढ़े कोरोना और स्कूलों में लगी गर्मी की छुट्टी का असर अब ट्रेनों पर दिखने लगा है। दिल्ली ही नहीं मुंबई, अहमदाबाद और दक्षिण भारत से आने वाली ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट बढ़ने लगी है। दिल्ली से आने वाली लखनऊ मेल की स्लीपर क्लास में ही 150 से अधिक वेटिंग लिस्ट हो गई है। इस बार स्पेशल ट्रेनों की संख्या बहुत कम है। इस कारण नियमित ट्रेनों में बढ़ रही वेटिंग लिस्ट से यात्रियों को राहत नहीं मिल रही है। 

महाराष्ट्र व गुजरात सहित कई राज्यों में स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां हो गई हैं। वहीं मई महीने में सहालग के चलते पूर्वांचल में आने वाले यात्रियों की संख्या भी बढ़ी है। नई दिल्ली से आने वाली तेजस एक्सप्रेस की एसी चेयरकार में भी तेजी से बुकिंग हो रही है। सोमवार की तेजस एक्सप्रेस का किराया 1550 रुपये से अधिक रहा। इसी तरह लखनऊ मेल की एसी थर्ड और उसी सेकेंड में वेटिंग 35 से 55 तक पहुंची। नई दिल्ली से आने वाली गोमती एक्सप्रेस की सेकेंड सीटिंग क्लास में तो 170 से 197 तक वेटिंग अगले एक सप्ताह तक है। जबकि इस ट्रेन में औसतन 500 सीटें खाली रहती थीं।

एसी चेयरकार में 45 वेटिंग है। एसी सेकेंड और एसी थर्ड में भी वेटिंग है। नई दिल्ली लखनऊ एसी एक्सप्रेस की एसी थर्ड और एसी सेकेंड में भी वेटिंग लिस्ट ने यात्रियों का पसीना निकाल दिया है। वहीं मुंबई से आने वाली पुष्पक एक्सप्रेस की स्लीपर क्लास में 263 से 380 तक वेटिंग हो गई है। सेकेंड सीटिंग क्लास में वेटिंग 90 तक है। एसी थर्ड में 85,एसी थर्ड इकोनोमी में 56 और एसी सेकेंड में वेटिंग 31 तक है।

कुशीनगर एक्सप्रेस, एलटीटी गोरखपुर सुपरफास्ट, पनवेल गोरखपुर और उद्योगनगरी एक्सप्रेस में लंबी वेटिंग चल रही है। दक्षिण भारत की महत्वपूर्ण ट्रेन यशवंतपुर-लखनऊ सुपरफास्ट की स्लीपर क्लास में वेटिंग 218, एसी थर्ड में एसी थर्ड में 55, एसी सेकेंड की 19 और सेकेंड सीटिंग क्लास में 69 वेटिंग चल रही है। यशवंतपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस की स्लीपर क्लास में 196 , एसी थर्ड में 65 और एसी थर्ड में 11 मई को वेटिंग रिग्रेट हो गई है।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here