बनाए मसालेदार आलू चटनी सैंडविच – 24×7 Khabre Fatafat

0
35

सैंडविच खाना सभी को पसदं होता है और लोग अपने घर में तरह-तरह से सैंडविच बनाते हैं। ऐसे में अगर आप भी सैंडविच खाना पसंद करते हैं तो आप मसालेदार आलू चटनी सैंडविच बना सकते हैं। यह बनाने में आसान है तो इसे खाकार आपके बच्चे, पति और बाकी के घरवाले भी खुश हो जाएंगे।

मसालेदार आलू चटनी सैंडविच बनाने के लिए सामग्री
2 स्लाइस ब्रेड
मक्खन
नमक
टमाटर स्लाइस
खीरे स्लाइस
प्याज स्लाइस
खीरे स्लाइस
तेल
½ tsp चम्मच जीरा
¼ tsp हल्दी पाउडर
1 कप आलू मसला हुआ और उबला हुआ
1 tsp धनिया पाउडर
2 tsp हरी चटनी

मसालेदार आलू चटनी सैंडविच बनाने की विधि- सबसे पहले एक पैन में तेल, जीरा, हल्दी पाउडर डालें और अच्छी तरह मिलाएँ। अब आलू, धनिया पाउडर डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लें। इसके बाद जब सब कुछ अच्छी तरह से पक जाए तो हरी चटनी डालें और फिर से मिलाएँ। अब ब्रेड के दो स्लाइस लें, उस पर मक्खन लगाएं। उसके बाद प्याज के छल्ले, शिमला मिर्च के छल्ले, टमाटर के टुकड़े, खीरे के स्लाइस डालें और उस पर थोड़ा नमक छिड़कें। अब जो स्टफिंग हमने तैयार की उसकी एक पतली परत लगाएं और फिर दोनों स्लाइस को एक साथ चिपका दें और धीरे से दबाएं। अब एक तवे पर थोड़ा मक्खन फैलाएं और धीमी आंच पर गर्म करें। इसके बाद थोडा़ सा तिल छिड़कें, सैंडविच को प्लेट से ढककर रख दें और उसके ऊपर थोड़ा वजन रखें। अब थोड़ी देर बाद ऊपर से मक्खन लगाएं और फिर तेल छिड़क कर पलट दें। उसके बाद ढककर फिर से दोनों तरफ से कुरकुरा होने तक पका लें। आप चाहे तो आपके यहाँ सैंडविच मेकर हो तो उसमे भी बना सकते हैं।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here