ये रिश्ता क्या कहलाता है में शिवांगी की होने वाली है वापसी….. – 24×7 Khabre Fatafat

0
51

 एक्ट्रेस शिवांगी जोशी छोटे पर्दे की सबसे पॉपुलर बहुओं में से एक है। ये रिश्ता क्या कहलाता में नायरा के किरदार से उन्हें देश के करोड़ों दिलों में अपने लिए खास जगह बनाई। शो छोड़ने के बाद आज भी दर्शक शो में उनका पलके बिछाए इंतजार कर रहे हैं। हालांकि कि सीरियल में एक लंबा लीप दिखा दिया गया है और अब इस प्लॉट में शिवांगी का रोल फिट नहीं बैठता। तो वहीं एक्ट्रेस दूसरे कलर्स के शो  ‘बालिका वधू’ 2 में नजर आईं। शो के दर्शकों का ज्यादा प्यार नहीं मिल पाया और खराब टीआरपी के चलते इसे बंद कर दिया गया। कुल मिलाकर शिवांगी फिलहाल फ्री हैं और हाल ही में उन्होंने ऐसी तस्वीर शेयर की जिसे देख कयास लगाए जा रहे हैं कि ये रिश्ता क्या कहलाता है में शिवांगी की वापसी होने वाली है।

शिवांगी जोशी ने सोशल मीडिया पर अपनी एक फोटो शेयर की है जिसमें वह ट्रेडिशनल ड्रेस में बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही हैं। इसमें एक्ट्रेस ने सफेद और गोल्डन कलर की साड़ी पहनी है। इस लुक को कंप्लीट करने के लिए उन्होंने न्यूड मेकअप और स्टाइलिश हेयरस्टाइल रखा है। तस्वीर को शेयर करते हुए शिवांगी जोशी ने कैप्शन में लिखा है, ‘सीधे तौर से मेरे दिल और मेरी आत्मा से…कुछ नया आ रहा है…।’

तस्वीर के साथ ऐसे कैप्शन को पढ़कर लोग खुश हो गए हैं। उन्हें लग रहा है कि शिवांगी जल्द ही ‘ये रिश्ता क्या कहलाता’ है में वापसी करने वाली हैं। बता दें कि कुछ दिनों पहले भी ऐसी ही खबरें आईं थीं शिवांगी जोशी अपने फेवरेट नायरा के रोल में लौटने वाली हैं। फैंस एक्ट्रेस की इस तस्वीर पर काफी प्यार लुटा रहे हैं। शिवांगी जोशी की इस नई फोटो को चार लाख से भी ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।  

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here