भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना के 3,157 नए मामले आए सामने, 26 लोगों की मौत – 24×7 Khabre Fatafat

0
18

देश में कोरोना (Corona Cases in India) के मामलों में थोड़ी राहत की खबर है। लगातार दूसरे दिन कोरोना के मामलों में कमी दर्ज की गई है। बीते 24 घंटे में कोरोना के 3,157 नए मामले सामने आए है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि इस दौरान कोरोना से 26 लोगों की मौत भी हुई है।

Covid-19 एक्टिव केस

कोरोना के एक्टिव मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। मंत्रालय ने बताया कि बीते 24 घंटे में कोरोना से 2,723 लोग ठीक हुए हैं। इसके साथ ही कोरोना के एक्टिव मामले बढ़कर अब 19,500 हो गए हैं।

लगातार दूसरे दिन कम हुए कोरोना के मामले

बता दें कि देश में लगातार दूसरे दिन कोरोना के मामलों में कमी दर्ज की गई है। 29 अप्रैल को कोरोना के 3,688 मामले सामने आए थे। 30 मई को कोरोना के 3,324 मामले दर्ज किए गए जबकि 1 मई को 3,157 संक्रमित पाए गए।

दिल्ली में जारी कोरोना की रफ्तार

देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना की रफ्तार जारी है। दिल्ली में रविवार को कोरोना के 1485 मामले दर्ज किए गए हैं। इसके अलावा 1204 मरीज ठीक भी हुए हैं। राहत की बात यह है कि 24 घंटे में कोरोना से एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। हालांकि, सक्रिय मरीजों की संख्या 6 हजार के पार हो गई है।

यूपी में Coronavirus के 269 नए मामले

यूपी में कोरोना के 269 नए मामले सामने आए हैं। नोएडा में सबसे ज्यादा 115 मामले सामने आए हैं। वहीं, गाजियाबाद में 55, लखनऊ में 26 और आगरा में 15 केस दर्ज किए गए हैं। संक्रमण से चंदौली जिले में एक मौत भी हुई है। प्रदेश में अब कोरोना संक्रमण के 1587 सक्रिय केस हैं।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here