Accident in Ratlam: मध्य प्रदेश से राजस्थान जा रही टूरिस्ट बस पलटी, एक मासूम की मौत, करीब 41 यात्री घायल

0
59

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम

Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Mon, 02 May 2022 08:38 AM IST

सार

इंदौर से जोधपुर जा रही एक बस रतलाम जिले के जावरा तहसील के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई, हादसे में एक मासूम बच्चे की मौत हो गई वहीं, 41 यात्री घायल हुए हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।

दुर्घटनाग्रस्त बस

दुर्घटनाग्रस्त बस
– फोटो : अमर उजाला

ख़बर सुनें

विस्तार

मध्य प्रदेश के इंदौर से राजस्थान के जोधपुर जा रही एक बस रतलाम जिले के जावरा तहसील के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई, हादसे में एक मासूम बच्चे की मौत हो गई वहीं, 41 यात्री घायल हुए हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।

जानकारी के अनुसार रतलाम जिले के जावरा तहसील के ढोढर के पास ग्राम रिछा में चांदा ढाबे के सामने अशोक ट्रेवल्स मंदसौर की टूरिस्ट बस RJ09 PA 5693 सोमवार सुबह 4:00 बजे को अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक बच्चे की मौत हो गई, वहीं बस में सवार करीब 41 यात्रियों के गंभीर होने की खबर है। सभी घायलों को जावना के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में गंभीर रूप से घायल 6 लोगों को रतलाम जिला अस्पताल रैफर किया गया है।

हादसे की वजह बस में लोड से ज्यादा सामान लदा होने की बात सामने आ रही है। बस रविवार रात को इंदौर से जोधपुर जाने के लिए निकली थी। इसी दौरान वह ढोढर के समीप रुपनगर फंटे पर अनियंत्रित होकर पलट गई। 

मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार बस में 20 मजदूर उज्जैन से जोधपुर जाने के लिए सवार हुए थे। हादसे की सूचना मिलते ही जावरा एसडीएम हिमांशु प्रजापति, जावरा नगर थाना प्रभारी वीडी जोशी, ढोढर थाने से एसआई जगदीश कुमावत पुलिस व प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। मौजूद लोगों ने घायलों को बस से निकालकर अस्पताल पहुंचाया।

 

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here