राजस्थान: बीकानेर में किसान के घर में चोरी, 10 लाख रुपये और 60 तोला सोने पर चोरों ने किया हाथ साफ

0
20

न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
Published by: रोमा रागिनी
Updated Mon, 02 May 2022 02:52 PM IST

सार

बीकानेर में एक घर से 30 लाख का सोना और 10 लाख नगद पर चोरों ने हाथ साफ कर लिया। पुलिस ने मौके पर डॉग स्कवॉयड बुलाया है।

बीकानेर में चोरी

बीकानेर में चोरी
– फोटो : Social Media

ख़बर सुनें

विस्तार

बीकानेर के ग्रामीण इलाकों में लगातार चोरी हो रही है। एक बार फिर बज्जू कस्बे की विश्नोई धर्मशाला के पास चोरों ने एक घर में चोरी कर ली। चोर घर में रखे 10 लाख रुपये और 60 तोला सोना लेकर फरार हो गए। 


बज्जू सीआई भूपसिंह ने बताया कि शिशपाल गोदारा के मकान में रविवार देर रात को अज्ञात चोर घुस आए और उनके कमरे में रखे सूटकेस में घर की महिलाओं के 60 तोला गहने और हाल ही में बेची फसल के 10 लाख रुपए ले गए। चोर उस सूटकेस में रखे जरुरी कागजात भी उठा के ले गए। चोरी की गई सोने की कीमत 30 लाख रुपये बताई जा रही है।


बज्जू थाने में दर्ज अज्ञात के खिलाफ प्रथिमिकी दर्ज करवाई गई है। घटनास्थल पर उन्होंने डॉग स्क्वायड को बुलाया। खोजी कुत्तों ने आसपास के कई क्षेत्रों में पहुंचकर पुलिस को संकेत दिए हैं। थानाधिकारी भूप सिंह के अलावा सीओ और एडिशनल एसपी भी मौके पर पहुंचे। फिलहाल पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here