रूस ने यूक्रेन के 17 सैन्य ठिकानों पर क्रूज मिसाइलों से हमला कर उन्हें किया बर्बाद – 24×7 Khabre Fatafat

0
48

 रूस ने बीते 24 घंटों में यूक्रेन के सैन्य ठिकानों पर फिर से बड़े हमले किए हैं। रूसी सेना ने यूक्रेन के 17 सैन्य ठिकानों पर क्रूज मिसाइलों से हमला कर उन्हें बर्बाद कर दिया। इसके अतिरिक्त यूक्रेनी सेना की एक कमांड पोस्ट और खाद्यान्न गोदाम भी हमलों में नष्ट हुए हैं। इन हमलों में 200 से ज्यादा यूक्रेनी सैनिक मारे गए हैं। यूक्रेनी सेना के 23 बख्तरबंद वाहनों को भी नष्ट किए जाने की सूचना है।

मिसाइल हमले में हवाई पट्टी तबाह

ओडेसा के गवर्नर के अनुसार तटवर्ती शहर ओडेसा के हवाई अड्डे पर भी मिसाइल हमला कर रूसी सेना ने हवाई पट्टी को भारी नुकसान पहुंचाया है। खार्कीव में जारी भीषण लड़ाई में यूक्रेन की सेना ने रूसी सेना से चार ठिकाने वापस ले लेने का दावा किया है। यूक्रेनी सेना ने दावा किया है कि डोनबास इलाके में रूसी सेना ने शनिवार को बड़े हमले किए लेकिन उसे तीन इलाकों पर कब्जा करने में सफलता नहीं मिली। रूसी सेना इस समय डोनेस्क के लीमन व सीवीरोडोनेस्क और लुहांस्क के पोप्साना पर कब्जे की कोशिश कर रही है।

हथियारों की आपूर्ति से युद्धविराम की संभावना कमजोर

रूस ने साफ किया है कि पश्चिमी देशों के प्रतिबंध और यूक्रेनी सेना के लिए हथियारों की आपूर्ति से युद्धविराम की संभावना कमजोर होगी और युद्ध तेज होगा। यूक्रेन को अभी तक आठ अरब डालर से ज्यादा मूल्य के हथियारों की आपूर्ति हो चुकी है। इससे कई गुना ज्यादा हथियार आने वाले दिनों में मिलने हैं। रूस से मुकाबला करने के लिए यूक्रेन को अमेरिका, ब्रिटेन समेत करीब 40 देश हथियार दे रहे हैं।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here