हाल-ए-मौसम: गर्मी के तेवर से मिलेगी राहत, इन संभागों में बारिश की संभावना

0
28

सार

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के कुछ जिलों में दो से तीन डिग्री तापमान में गिरावट आ सकती है। 

ख़बर सुनें

भीषण गर्मी झेल रहे राजस्थानवासियों के लिए राहत की खबर है। मौसम विभाग के अनुसार मई में बारिश होने के आसार जताए जा रहे हैं। दो से चार मई के बीच कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। जिससे तापमान में दो से तीन डिग्री तक की गिरावट होगी।

जयपुर, भरतपुर और बीकानेर संभाग में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। इसके साथ ही तेज हवाएं भी चल सकती हैं। वहीं कुछ इलाकों में हीटवेव भी चलेंगी। फिलहाल मौसम में उतार चढ़ाव दिखेगा। एक मई को झुंझुनू, धौलपुर, टोंक, करौली, चूरू, पाली, जैसलमेर, बाड़मेर और जालोर जिले में लू चलने की संभावना है। जबकि चूरू, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, पाली जिले में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

पिछले 24 घंटों में प्रदेश में सबसे अधिक गर्म धौलपुर रहा। धौलपुर का तापमान 46.3 दर्ज किया गया। वहीं उसके बाद अधिक तापमान श्रीगंगानगर का 46.0 डिग्री रहा। 

विस्तार

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here