अनोखी प्रेम कहानी: आठ बच्चों की मां प्रेमी के साथ भागी, कहा- उसी के साथ रहना है, कोर्ट ने दी अनुमति  

0
19

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sun, 01 May 2022 04:27 PM IST

सार

राजस्थान में आठ बच्चों की मां चार बच्चे के पिता के साथ भाग गई। महिला के पति ने थाने में पत्नी के प्रेमी के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कराया। पुलिस ने दोनों को पकड़कर अदालत में पेश किया। कोर्ट ने दोनों को साथ रहने की अनुमति दे दी।  

ख़बर सुनें

राजस्थान में आठ बच्चों की मां चार बच्चे के पिता के साथ भाग गई। महिला के पति ने थाने में पत्नी के प्रेमी के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कराया। पुलिस ने दोनों को पकड़कर अदालत में पेश किया। इस दौरान महिला ने अदालत को बताया कि वह अपनी मर्जी से घर से गई थी। वह अपने प्रेमी के साथ ही रहना चाहती है। इसके बाद कोर्ट ने भी दोनों को साथ रहने की अनुमति दे दी।    

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मामला भरतपुर के कामां थाना इलाके का है। निमला गांव में रहने वाले फकरू ने एक केस दर्ज कराया था। उसने पुलिस को बताया कि 12 अप्रैल का साहुन (58) अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर उसकी पत्नी साहुनी (45) को अगवा कर ले गया है। इसकी शिकायत उसने गांव के पंचों से भी की। पंचायत में आरोपी साहुन ने कहा कि वह 23 अप्रैल को सोहुनी को लौटा देगा, लेकिन उसने ऐसा नहीं किया। इसके बाद दोबारा पंचायत बैठी और साहुन ने सोहुनी को लौटाने से मना कर दिया। 

इसके बाद 24 अप्रैल को महिला के पति ने कैथवाड़ा थाने शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शनिवार को महिला साहुनी और उसके प्रेमी साहुन को कोर्ट में पेश किया। इस दौरान महिला का पति उसकी मां ने उसे बहुत समझाया और घर चलने को कहा, लेकिन वह नहीं मानी। कोर्ट में भी महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने की इच्छा जाहिर की। इसके बाद अदालत ने उसे प्रेमी के साथ रहने की अनुमति दे दी।

फकरू और साहुनी के 14 बच्चे थे, लेकिन छह की मौत हो गई। अब दोनों के आठ बच्चे हैं, इनमें से तीन की शादी हो चुकी है और वह भी पिता बन चुके हैं। उधर, साहुन के चार बच्चे हैं। उसकी पत्नी भी उसी के साथ रहती है। हैरानी की बात हो यह कि उसे अपने पति की प्रेमिका से कोई समस्या नहीं है। 

विस्तार

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here