राजस्थान का ‘कश्मीर’: यहां की वादियां, झीलें और सुंदरता देखकर भूल जाएंगे गर्मी, देखें तस्वीरें

0
19

देश में भीषण गर्मी पड़ रही है। आमजन लू के थपेड़ों से परेशान हैं। ऐसे में आप कहीं घूमने जाने का मन बना रहे हैं तो हम आपको राजस्थान के एकमात्र हिल स्टेशन माउंट आबू के बारे में बता रहे हैं। माउंट आबू को ‘राजस्थान का कश्मीर’ कहा जाता है। यहां की प्राकृतिक सुंदरता, जलवायु, हरी-भरी पहाड़ियां, झीलें और धार्मिक स्थल के कारण हर साल लाखों सैलानी खिंचे चले आते हैं। 

हनीमून और समर वेकेशन का लोकप्रिय डेस्टिनेशन

अरावली पर्वतमाला की सबसे ऊंची चोटी पर माउंट आबू 1220 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। पिछले एक दशक में राजस्थान का यह हिल स्टेशन गर्मियों की छुट्टी और हनीमून के लिए लोकप्रिय जगह के रूप में उभरा है। 

मानसून में यहां का अपना एक अलग ही मजा है। बारिश में पहाड़ों पर हरियाली देखते ही बनती है। पहाड़ों पर बादलों की लुकाछुपी, नीला आसमान सहित कई मनभावन आकर्षक नजारे देखने को मिलते हैं। 

झीलें लगाती हैं सुंदरता में चार चांद

माउंट आबू की नक्की झील हिल स्टेशन की शान है। इसकी सुंदरता पर्यटकों को आकर्षित करती है। वहीं लोग शाम को झील किनारे बैठ प्रकृति का लुत्फ उठाते हैं। पर्यटक झील में बोटिंग की सुविधा भी उपलब्ध है। यहां नक्की झील के अलावा भी कई छोटे-छोटे जलस्त्रोत हैं, जो हिल स्टेशन की सुंदरता में चार चांद लगाते हैं।

ऐसे तो यहां आप किसी भी मौसम में जा सकते हैं लेकिन बारिश में मजा दोगुना हो जाता है। बरसात के कारण यहां के पहाड़ों में कल-कल बहते झरने का पर्यटक खूब आनंद लेते हैं। यहां का “टॉड रॉक’ नामक स्थान अपनी अलग ही पहचान रखता है। यहां पर्यटक आकर घंटों तक बैठते हैं और पहाड़ से पूरे माउंट आबू को निहारते हैं। 

 

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here