आज है साल का पहला सूर्य ग्रहण, इन चार राशि वालों के लिए है बेहद शुभ संकेत…. – 24×7 Khabre Fatafat

0
44

साल का पहला सूर्य ग्रहण 30 अप्रैल को मध्यरात्रि से लगेगा। भारत में यह भले ही दिखाई न दे और सूतक काल भी न हो, लेकिन राशियों पर इसका प्रभाव जरूर पड़ेगा। चार राशियों के लिए यह खास फलदायी होगा। शेष पर मिश्रित असर रहेगा। शनिवार हाेने के कारण इसी दिन शनिश्चरीय अमास्या होगी। कई स्थानों पर भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा।

आचार्य एसएस नागपाल ने बताया कि इस वर्ष चार ग्रहण लगेंगे। दो सूर्य ग्रहण दो चंद्र ग्रहण हैं। पहला सूर्य ग्रहण 30 अप्रैल की आधी रात्रि को लगेगा। दूसरा सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर 2022 को लगेगा। पहला चंद्र ग्रहण 16 मई और दूसरा आठ नवंबर को होगा। 30 अप्रैल की मध्यरात्रि में 12:15 बजे से ही सूर्य ग्रहण शुरू होगा और एक मई को सुबह 4:07 बजे तक रहेगा।

यह ग्रहण मेष राशि और भरनी नक्षत्र में होगा। भारत में सूर्य ग्रहण की दृश्यता शून्य होगी इसीलिए इसका सूतक काल नहीं माना जाएगा। ग्रहों का हमारे जीवन गहरा प्रभाव पड़ता है। भारतीय ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, राहु-केतु को मिलाकर कुल नौ ग्रह हैं, जो हमारे जीवन के हर पहलू को निर्धारित करते हैं। इन नौ ग्रहों में सूर्य सभी ग्रहों का राजा है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य पिता और आत्मा के कारक माने गए हैं। सूर्य पर जब ग्रहण की स्थिति बनती है तो इसे शुभ नहीं माना जाता है। मान्यता है कि जब सूर्य ग्रहण लगता है तो ये पीड़ित हो जाते हैं और शुभ फलों में कमी आ जाती है। आचार्य शक्तिधर त्रिपाठी ने बताया कि ग्रहण का अलग-अलग राशियों पर अलग-अलग प्रभाव पड़ता है।

साल के इस पहले ग्रहण का प्रभाव चार राशियों वृषभ, कर्क, तुला व धनु के लिए शुभफलदायक है। मेष राशि में ग्रहण के कारण इस राशि वाले अपनी सेहत का ध्यान रखें। अन्य राशियों के लिए मिश्रित फल रहेगा। ग्रहण के बाद इन चार राशियों को लाभ होगा। 

राशियों पर पड़ेगा प्रभाव

वृषभ- यह सूर्य ग्रहण शुभ होने वाला है। आर्थिक स्थिति में सुधार आने की संभावना रहेगी। कई काम बनेंगे। इस दौरान की यात्रा भी शुभ होगी। धन लाभ होने की संभावना है, बिजनेस वाले जातकों के लिए भी यह गोचर शुभ रहने वाला है।

कर्क- कर्क राशि के लिए यह गोचर शुभ साबित होगा। काम में सफलता प्राप्त होगी। मित्रों से लाभ प्राप्त हो सकता है और साथ ही कार्यस्थल और समाज में आपका यश बढ़ेगा।

तुला- तुला राशि वालों के लिए यह गोचर शुभ रहेगा। कार्यस्थल में लाभ होने की संभावना है। नौकरी में कई अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। साझेदारी के काम में भी मुनाफा मिलने की संभावना है।

धनु– धनु राशि वालों के लिए भी यह बेहद शुभ है। आर्थिक स्थिति में काफी सुधार होगा । सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों के लिए भी यह ग्रहण शुभ और लाभदायक होगा। विदेश में नौकरी प्राप्त करने के अवसर मिलेंगे।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here