फेस की टैनिंग की समस्यादूर करने के लिए ऐसे करे कच्चे आलू का इस्तेमाल – 24×7 Khabre Fatafat

0
20

Skin Care Tips For Tanning: गर्मियों के मौसम में टैनिंग की समस्या होना आम है, लेकिन अगर समय रहते इसे ठीक नहीं किया जाए तो आपकी स्किन खराब हो सकती है और वापस से सुंदर निखार लाने के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ता है. बार-बार महंगे सनस्क्रीन का इस्तेमाल करना सभी के लिए मुमकिन नहीं होता है. ऐसे में हम आपको एक घरेलू नुस्खा बताएंगे, जिससे आसानी से टैनिंग की समस्या से छुटकारा मिल सकता है.

आलू से फैस की टैनिंग होगी कम

आलू अधिकतर सब्जियों में इस्तेमाल किया जाता है. किचन में यह आसानी से मिल भी जाता है. तो क्या आप जानते हैं कि आलू से फेस की टैनिंग की समस्या खत्म हो सकती है. तो आइए जानते हैं कि आखिरी आलू कैसे आपके फेस की टैनिंग को कम कर सकता है. 

आलू में होती हैं ये खूबियां

बता दें कि आलू स्किन के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है. इसमें आयरन, पोटेशियम, विटामिन-ए, विटामिन-डी जैसी खूबियां होती हैं. कई बार आपने देखा होगा कि आंखों को ठंडक प्रदान करने के लिए कच्चे आलू को काट कर आंखों के ऊपर रखने की सलाह दी जाती है. वहीं गर्मी में अगर आप सही तरीके से कच्चे आलू को स्किन के लिए इस्तेमाल करेंगे तो आपको फायदा मिलेगा. 

कच्चे आलू का ऐसा बनाएं फेस पैक

अगर आपके फेस पर बहुत अधिक टैनिंग हो गई हो तो आपको आलू का फेस पैक लगाना चाहिए. इसके लिए आपके पास कच्चा आलू, गुलाब जल और मुल्तानी मिट्टी होनी चाहिए.  पैक बनाने के लिए आपको सबसे पहले कच्चे आलू को कद्दूकस करना होगा. इसके बाद इसके फेस पर पांच मिनट के लिए हाथों से लगा सकते हैं.

आलू के फेस पैक में ऐसे मिलाएं मुल्तानी मिट्टी 

आलू के फेस  बनाने के  लिए आपको कद्दूकस करने बाद उसमें मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल मिलाना होगा. इसके बाद आपने जो पहले ही कद्दूकस किया हुआ पैक फेस पर लगाया हुआ है उसके ऊपर इसको लगाएं. 15 मिनट तक फेस पर इस पैक को अप्लाई करने के बाद फेस धो लें. रोजाना 7 दिनों तक ऐसा करने से आपकी स्किन से टैनिंग भी हट जाएगी और आपका फेस भी चमकने लगेगा. 

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here