विक्की कौशल ने अपनी आगामी फिल्म के शेड्यूल को किया पूरा, पोस्ट देख पंजाबी सिंगर ने यूं किया रिएक्ट – 24×7 Khabre Fatafat

0
24

‘मसान’, ‘संजू’, ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ जैसी फिल्मों से लोगों का दिल जीतने वाले अभिनेता विक्की कौशल अपनी एक्टिविटी के चलते काफी चर्चा में रहते हैं। वो अक्सर सोशल मीडिया अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुडे अपडेट शेयर करते रहते हैं। अब खबर आ रही है कि उन्होंने अपनी आगामी फिल्म के शेड्यूल को पूरा कर लिया है।

इस जानकारी को अभिनेता ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर तस्वीर के साथ शेयर किया है। तस्वीर में देखा जा सकता है कि विक्की कौशल अपनी कार में बैठकर विक्ट्री का साइन बनाते हुए खुशी जाहिर कर रहे हैं। इस दौरान वो ग्रे कलर का हुड्डी और ब्लू जींस पहने हुए नजर आ रहे हैं।

इस तस्वीर को इंस्टाग्राम पर शेयर कर उन्होंने कैप्शन लिखा, कुछ सबसे प्यारे लोगों के साथ काम करने का शेड्यूल पूरा किया… थोड़ी खुशी, थोड़ी थकान और बहुत सारी संतुष्टि और मजा मिला। अभिनेता की इस तस्वीर पर एक फिल्म में उनके को-स्टार एमी विर्क ने कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

वहीं, एमी विर्क के फोटो पर कमेंट करने के बाद से कयास लगाए जा रहे हैं कि, अभिनेता ने धर्मा प्रोडेक्शंस के बैनर तले बन रही अनटाइटल्ड फिल्म की शूटिंग को पूरा कर लिया है। इस फिल्म में विक्की कौशल के साथ पंजाबी सिंगर एमी विर्क उर्फ अमरिंदर सिंह भी अहम किरदार में नजर आने वाले हैं। इस अनटाइटल्ड फिल्म का निर्माण आनंद तिवारी के निर्देशन में किया जा रहा है। हालांकि अभिनेता ने इस बारे में कोई जानकारी साझा नहीं कि है कि उन्होंने अपनी किस आगामी फिल्म के शेड्यूल को पूरा किया है।

इन फिल्मों में भी नजर आएंगे विक्की कौशल

वहीं, बात अगर उनके वर्कफ्रंट की करें वो इस साल कई फिल्मों में नजर आने वाले हैं। अभिनेता जल्द ही मेघना गुलजार की फिल्म सैम बाहदुर में मुख्य भारत के पहले फील्ड मार्शल सैम मानेक शॉ के किरदार में नजर आएंगे। इस फिल्म में साल 1941 के युद्ध में पाकिस्तान के आत्मसमर्पण की कहानी को दिखाया जाएगा। इसके अलावा विक्की मेरा नाम गोविंदा, द इम्मोर्टल अश्वत्थामा, मिस्टर ले ले, जी ले जार, जैसी फिल्मों में नजर आने वाले हैं।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here