न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 29 Apr 2022 07:44 PM IST
सार
राजस्थान में कोरोना संक्रमण एक बार फिर पैर पसार रहा है। प्रदेश की राजधानी जयपुर हॉटस्पॉट बनता नजर आ रहा है। यह प्रशासन और लोगाें के लिए चिंता का विषय है।

सांकेतिक तस्वीर।
– फोटो : सोशल मीडिया
ख़बर सुनें
विस्तार
राजस्थान में एक बार फिर कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने लगे हैं। प्रदेश की राजधानी जयपुर हॉट स्पॉट बन गई है। यहां मिलने कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है।
शुक्रवार को जयपुर में कोरोना के 68 मामले सामने आए हैं। इससे पहले गुरुवार को 26 संक्रमित ही मिले थे। एक दिन में ही 42 केस बढ़ गए हैं। बताया जा रहा है कि करीब डेढ़ महीने बाद शहर में 68 मरीज मिले हैं।
संक्रमण की चपेट में बच्चे भी
जयपुर में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमितों में बच्चे भी शामिल है। शुक्रवार को 68 मरीजों की सूची में 9 बच्चे भी संक्रमित पाए गए हैं। इससे बच्चों के माता-पिता की चिंता भी बढ़ने लगी है।
आरटी-पीसीआर की नेगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य
कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रदेश सरकार ने हाल ही में सख्ती के निर्देश दिए थे। विदेशों से आने वाले यात्रियों के लिए आरटी-पीसीआर की नेगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य कर दी गई है। साथ ही कार्यक्रमों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के लिए भी कहा गया है।
यहां देखे शहर के किस इलाके में मिले कितने मरीज?

नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

















