बलिया जिले में अनियंत्रित स्कूल बस ने बाइक सवारों को कुचला, दो लोगों की मौत, बस चालक फरार… – 24×7 Khabre Fatafat

0
46

गड़वार-बलिया मुख्य मार्ग पर नारायनपाली गांव के समीप स्कूल बस ने बाइक को कुचल दिया, इसके चलते दो लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक बस लेकर फरार हो गया। गुरुवार को दोपहर करीब दो बजे नारायनपाली गांव निवासी अमरनाथ दुबे (45) पुत्र हृदयानंद अपने ही गांव के अभय नारायण प्रजापति (30) पुत्र रामनरेश के साथ बाइक पर सवार होकर बलिया से गांव आ रहे थे। वह अपने गांव के समीप पहुंच गए थे, इसी बीच गड़वार की तरफ से जा रही तेज रफ्तार स्कूल बस ने बाइक को धक्का मार दिया।

इसके चलते अभय नारायण सड़क पर गिर गए वहीं अमरनाथ गड्ढे में चले गए। दोनों गंभीर रुप से घायल हो गए और दर्द से कराहने लगे। बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। उधर हादसे के बाद गांव के लोग एकत्र हो गए। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस के जरिए घायलों को जिला अस्पताल भेजवाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस दोनों का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने में जुट गई है। मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई चल रही है। पुलिस के अनुसार हादसे के बाद शव का पोस्‍टमार्टम कराया जा रहा है। 

दो परिवारों में टूटा पहाड़, अमरनाथ के भाई की दो मई को थी शादी : हादसे के चलते दो परिवारों में गमों का पहाड़ टूट पड़ा। गांव में रो-रोकर स्वजनों का बुरा हाल हो गया है। मृत अमरनाथ के छोटे भाई की दो मई को शादी थी, बारात ले जाने की तैयारी में परिवार जुटा हुआ था। घर में विवाह की तैयारियां चल रही थी। अमरनाथ की 10 वर्ष, सात और दो वर्ष की तीन बेटियां हैं। वहीं हलवाई का काम करने वाले दूसरा मृतक अभय नारायण प्रजापति की भी तीन संतानें हैं, जिनमें एक पुत्री 10 वर्ष जबकि दूसरी पुत्री आठ वर्ष की है। उसका पांच वर्ष का एक बेटा भी है।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here