रूसी राष्ट्रपति भवन क्रेमलिन प्रवक्ता ने गैस आपूर्ति रोकने की दी चेतावनी, कही ये बड़ी बात – 24×7 Khabre Fatafat

0
23

Gas supply of Bulgaria and Poland: रूसी राष्ट्रपति भवन क्रेमलिन (Kremlin) प्रवक्ता दमित्री पेस्कोव ने गैस आपूर्ति रोकने की यह ताजा चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि रूबल (Ruble) भुगतान से इनकार करने पर अन्य यूरोपीय देशों की भी गैस आपूर्ति रोकी जा सकती है. रूस की ताजा चेतावनी ने 27 सदस्यीय यूरोपीय संघ के दशों को चिंता में डाल दिया है. एक दिन पहले ही अमेरिका और इसके पश्चिमी देशों ने यह प्रतिबद्धता व्यक्त की थी कि वे और अधिक गति के साथ सैन्य आपूर्ति यूक्रेन को देंगे. इसके बाद क्रेमलिन ने अपने सबसे आवश्यक निर्यात का फायदा उठाया और पोलैंड और बुल्गारिया की गैस आपूर्ति रोक दी.

गैस की कीमतों में उछाल दर्ज

पोलैंड (Poland) और बुल्गारिया (Bulgaria) में रूसी गैस आपूर्ति के ठप होने की खबर से यूरोप में गैस की कीमतों में उछाल दर्ज किया गया है. रूस की सरकारी दिग्गज कंपनी गजप्रोम ने कहा कि उसने रूसी मुद्रा रूबल में भुगतान करने से इनकार करने पर पोलैंड और बुल्गारिया की गैस आपूर्ति रोक दी है.

पोलैंड के पास गैस का पर्याप्त भंडार

पोलैंड के पास फिलहाल गैस का पर्याप्त भंडार है और वह अन्य दो पाइपलाइन से भी गैस जल्द मंगाने लगेगा. बुल्गारिया अपनी गैस जरूरत का 90 फीसदी हिस्सा रूस से मंगाता है, लेकिन वह भी जल्द ही अजरबैजान से गैस मंगाने लगेगा.

रूबल में करें भुगतान

इसके पहले राष्ट्रप़ति व्लादिमीर पुतिन ने साफ कर दिया था कि गैर-मित्र देशों को गैस के बदले रूबल में ही भुगतान करना पड़ेगा. हालांकि,  रूस के इस कदम से पोलैंड-बुल्गारिया को तत्कालिक रूप से किसी कठिन हालात का समाना नहीं करना पड़ेगा, क्योंकि ये देश कई साल पहले से वैकल्पिक स्रोत के माध्यम से गैस आपूर्ति सुनिश्चित करने पर काम कर रहे थे. इसके अलावा ये देश अब गर्मी के मौसम की तरफ बढ़ रहे हैं, इसलिए इन्हें गैस की पहले जितनी आवश्यकता नहीं रहेगी.

जंग है जारी

वहीं, रूसी सेना ने ऐलान किया था कि उसने अपनी मिसाइल से उस सैन्य खेप को निशाना बनाया,  जिसे अमेरिका और यूरोपीय देश यूक्रेन को भेज रहे थे. इसके पहले अमेरिकी सेना के प्रमुख ने यूक्रेन के सहयोगियों से युद्ध में सक्रियता दिखाने की अपील की थी ताकि और अधिक हथियार कीव पहुंचाए जा सके.

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here