उर्फी जावेद ऊप्स मूमेंट की हुई शिकार, वीडियो वायरल – 24×7 Khabre Fatafat

0
30

टीवी जगत की मशहूर अदाकारा उर्फी जावेद आए दिन अपने एक से बढ़कर एक अतरंगी लुक्स को लेकर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। अब एक बार फिर से उर्फी का नया लुक सोशल मीडिया पर छाया हुआ है टॉक ऑफ द टाउन बना हुआ है। इस वीडियो में इस बार उर्फी जावेद को अपने ऑउटफिट के साथ एक्पेरिमेंट करके पब्लिक डोमेन में आना जरा भारी पड़ गया है। 

नए वीडियो में उर्फी जावेद पतली सी स्टैप के साथ वनपीस पहने हुई हैं। उर्फी के ऑउटफिट के ऊपर का हिस्सा कपड़े के टुकड़े काटकर बनाया गया था जो लोगों का ध्यान खींच रहा था। इसके साथ ही उनके ऑउटफिट में हाई स्लिट भी था। उर्फी हाई हील्स पहने घर से निकली तो हर ओर उनकी फोटोज क्लिक करने के लिए पैपराजी जमा हो गए। ऐसे में उर्फी ऊप्स मूमेंट का शिकार भी हो गईं। 

दरअसल, उर्फी पैपराजी को पोज देने के लिए जब सीढ़ियों पर थीं तो हाई हील्स की वजह से उनका पैर लड़खड़ा गया। ऐसे में ऑउटफिट में हाई स्लिट की वजह से उर्फी ऊप्स मूमेंट का शिकार हो गई। वीडियो में आप देख सकते हैं कि चलते समय उर्फी की ड्रेस उड़ रही थी हाई स्लिट से उनका अंडरगार्मेंट भी दिखाई दे रहा था। इसे लेकर उर्फी जावेद ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। उर्फी जावेद ने अपना वीडियो इंस्टा स्टोरी पर साझा करते हुए लिखा, ‘आज थोड़ा वॉर्डरोब मालफक्शन हो गया। इसे बड़ा मुद्दा ना बनाया जाए। इस प्रकार की चीज़ें होती रहती हैं। देखने के लिए कुछ भी नहीं है जो पहले से ही दुनिया में नहीं है।’

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here