UK: दून स्कूल सहित दो स्कूलों में छात्र-शिक्षक कोरोना संक्रमित, दो दिन आवाजाही पर लगी रोक – 24×7 Khabre Fatafat

0
29

शिक्षण संस्थान फिर कोरोना संक्रमण की जद में आने लगे हैं । दो दिन पहले पहले ब्राइटलैंड स्कूल में छात्रा कोरोना संक्रमित पाई गई। अब शहर के नामी दून स्कूल में एक छात्र कोरोना संक्रमित मिला है। जिसके बाद स्वास्थ विभाग ने यहां पर सेनेटाइजेशन करा कर दो दिन के लिए आवाजाही पर रोक लगा दी है। 

इसके साथ ही संपर्क में आए छात्रों की जांच के निर्देश दिए हैं। सीएमओ डॉ. मनोज उप्रेती ने शहर के नामी द दून स्कूल में एक छात्र में कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि विभाग ने स्कूल में सैनिटाइजेशन करने और दो दिन के लिए स्कूल को बाहरी आवाजाही पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं।  साथ ही छात्र के संपर्क में आए अन्य छात्रों और कर्मचारियों की भी कोरोना जांच करने की बात कही है।

शिक्षक मिला पॉजिटिव,स्कूल बंद : डालनवाला क्षेत्र स्थित कार्मन स्कूल के एक शिक्षक में भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग ने स्कूल में सेनेटाइजेशन करने और 2 दिन तक आवाजाही पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं।

जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. राजीव दीक्षित ने कहा है कि सभी स्कूलों को विशेष दिशा निर्देश दिए गए हैं। उनसे कहा गया है कि छात्रों को मास्क सेनेटाइजर और सोशल डिस्टेंस का अनिवार्य तौर पर पालन कराएं। जरा भी लक्षण दिखें तो छात्रों को स्कूल में न आने दें। इसके अलावा संक्रमित पाए जाने पर तत्काल विभाग को सूचना दें। 

स्कूलों में लगातार केस बढ़ने से तय है कि कोरोना की चौथी लहर आ सकती है। सरकार को जल्द इसे लेकर निर्देश जारी करने होंगे। बोर्ड पररीक्षाएं भी शुरू हो गई हैं। ऐसे में अहतियात भी बरतने होंगे। साथ ही बाकी कक्षाओं के लिए स्कूल बंद करने पड़ेंगे।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here