न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: रोमा रागिनी
Updated Tue, 26 Apr 2022 11:06 AM IST
सार
राजस्थानवासियों को अभी गर्मी का और सितम झेलना पड़ेगा। अगले दो से तीन दिन गर्म हवाएं चलेंगी।

राजस्थान मौसम अपडेट
– फोटो : Social Media
ख़बर सुनें
विस्तार
राजस्थान में अभी गर्मी का कहर जारी रहेगा। मौसम विभाग ने मंगलवार से तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी की संभावना जताई है। वहीं प्रदेश के चार संभागों में लू चलने का अलर्ट जारी किया गया है।
बीकानेर, जयपुर, भरतपुर और जयपुर संभाग में हीट वेव चलने की संभावना जताई गई है। 26 से 28 अप्रैल तक भरतपुर, अलवर, धौलपुर, चूरू, झुंझुनू, जोधपुर, पाली, जालोर, बाड़मेर, जैसलमेर, करौली, टोंक, सवाईमाधोपुर, बूंदी, कोटा, बीकानेर, श्रीगंगानगर में लू चलेंगी। इस दौरान गर्म हवाओं स्पीड 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा रहने का अनुमान है।
प्रदेश के प्रमुख शहरों की तापमान की बात करें तो पिछले 24 घंटों में सबसे अधिक तापमान पश्चिमी राजस्थान में बाड़मेर का दर्ज किया गया है। बाड़मेर में पारा 43.9 डिग्री रहा। वहीं पूर्वी राजस्थान में डूंगरपुर, अंता और सवाई माधोपुर का तापमान 43.9 रहा।
| शहर | अधिकतम तापमान | न्यूनतम तापमान |
| अजमेर | 41.6 | 28.7 |
| भीलवाड़ा | 40.7 | 23.4 |
| वनस्थली | 42.8 | 25.4 |
| अलवर | 41.2 | 28.8 |
| जयपुर | 41.0 | 27.5 |
| पिलानी | 41.8 | 23.6 |
| सीकर | 40.5 | 23.0 |
| कोटा | 42.5 | 28.4 |
| बूंदी | 42.8 | 24.0 |
| चित्तौड़गढ़ | 41.3 | 23.5 |
| जैसलमेर | 43.4 | 26.4 |
| जोधपुर | 42.5 | 27.7 |
| फलोदी | 41.8 | 28.4 |
| नागौर | 42.4 | 27.3 |
| बूंदी | 43.1 | 26.5 |
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

















