लेनदेन के विवाद के बाद दोस्त ने दोस्त की बहन का किया अपहरण, मुंह दिखाने लायक न छोड़ने की दी धमकी – 24×7 Khabre Fatafat

0
24

एक कहावत है.. चोरी और उसपर सीना जोरी..। ऐसी ही कुछ घटना कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव में हुई। बीस हजार रुपयों के लिए युवक अपने दोस्त की जवान बहन को जबरन उठा ले गया और कहीं मुंह न दिखाने लायक छोड़ने तक की धमकी तक दे डाली। पीड़ित पिता ने दो नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है और पुलिस ने अपहृत युवती की तलाश और अपहरण करने वालों की तलाश शुरू की है।

जनपद के एक गांव में रहने वाले किसान ने कायमगंज कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। उनका आरोप है कि उसके पुत्र की गांव ज्योना निवासी रिंकू से दोस्ती थी। दोनों का एक दूसरे के यहां आना-जाना था। रिंकू ने उसके पुत्र से 20 हजार रुपये उधार लिए थे। उसका बेटा जब भी रुपयों का तकादा करता तो रिंकू इधर-उधर की बातें करके टाल देता था। बीते दिनों लेनदेन को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई थी, जिसपर रिंकू ने उसे कहीं मुंह दिखाने लायक नहीं छोड़ने की धमकी दी थी।

पीड़ित पिता के मुताबिक 17 अप्रैल को पत्नी व पुत्री खेत पर गई थीं। वहां बाइक लिए रिंकू, उसका भाई अखिलेश तथा दो अज्ञात युवक पहले से मौजूद थे। रिंकू और अखिलेश ने पुत्री को धमका कर जबरन बाइक पर बिठाया और उसे लेकर भाग गए। दोनों रुपये के तकादे को लेकर सबक सिखाने बात कर रहे थे। बाकी दो लोगों ने पत्नी को झाड़ी में खींच कर बंधक बना धमकाया, जिससे डरकर वह चीख चिल्ला भी न सकी।

अज्ञात युवकों ने करीब दो घंटे बाद पत्नी को धमकाते हुए छोड़ा कि यदि रिपोर्ट दर्ज कराई तो पुत्री को जान से मार देंगे। पत्नी ने घर पहुंच कर घटना की जानकारी दी। शिकायत करने पर आरोपितों के पिता ने भरोसा दिया कि उनकी बेटी वापस करा देंगे। धमकी व बदनामी के डर के कारण उन्होंने पुलिस को सूचना नहीं दी और इंतजार करते रहे। आरोपितों ने पुत्री नहीं लौटाई तो मुकदमा दर्ज कराया। विवेचक एसएसआई विनोद कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच की जा रही है, जल्द युवती को बरामद किया जाएगा।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here