रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच पहली बार अमेरिका के विदेश मंत्री और रक्षा मंत्री पहुंचे कीव, राष्ट्रपति जेलेंस्की से की मुलाकात – 24×7 Khabre Fatafat

0
33

Russia-Ukraine War: रूस के यूक्रेन पर आक्रमण करने के बाद पहली बार अमेरिका के विदेश तथा रक्षा मंत्री ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से मुलाकात की. अमेरिका के विदेश मंत्री एंटोनी ब्लिंकन और रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन यूक्रेन दौरे पर हैं. 

यूक्रेन कर रहा है हथियारों की मांग 

यूक्रेन के राष्ट्रपति के सलाहकार ओलेक्सी एरेस्टोविच ने यूक्रेन के एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में इस मुलाकात की पुष्टि की. यह मुलाकात ऐसे समय में हो रही है, जब पूर्वी यूक्रेन के डोनबास क्षेत्र में रूस के बढ़ते हमलों के बीच यूक्रेन लगातार पश्चिमी देशों से भारी हथियारों की मांग कर रहा है. वहीं, रूसी सेना मारियुपोल के बंदरगाह से यूक्रेनी सैनिकों की अंतिम टुकड़ी को हटाने की कोशिश में लगी है.

राष्ट्रपति जेलेंस्की के सलाहकार ने दी जानकारी

एरेस्टोविच ने इंटरव्यू में कहा, ‘हां, वे राष्ट्रपति के साथ मुलाकात कर रहे हैं. उम्मीद करते हैं कि आगे मदद के संबंध में सभी फैसले किए जाएंगे.’ मुलाकात से पहले जेलेंस्की ने कहा था कि वह अमेरिका से हथियारों और सुरक्षा दोनों की गारंटी मिलने की उम्मीद कर रहे हैं.

युद्ध के बाद पहली बार पहुंचे अमेरिकी अधिकारी

उन्होंने कहा, ‘आप आज हमारे पास खाली हाथ नहीं आ सकते और हम केवल किसी तरह के मामूली तोहफे की उम्मीद नहीं कर रहे हैं, हमें कुछ निश्चित चीजें और निश्चित हथियार चाहिए.’ रूस के यूक्रेन पर आक्रमण करने के करीब 60 दिन बाद सीनियर अमेरिकी अधिकारियों की यूक्रेन में यह पहली यात्रा है.

फरवरी में कमला हैरिस ने की थी जेलेंस्की से मुलाकात

ब्लिंकन, पोलैंड की यात्रा के दौरान देश के विदेश मंत्री से मिलने के लिए मार्च में कुछ समय के लिए यूक्रेन आए थे. इससे पहले 19 फरवरी को अमेरिका की उप राष्ट्रपति कमला हैरिस और जेलेंस्की ने म्युनिख में मुलाकात की थी.

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here