दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल ने हिमाचल के सीएम जयराम ठाकुर पर किया पलटवार – 24×7 Khabre Fatafat

0
46

आम आदमी पार्टी संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को हिमाचल के सीएम जयराम ठाकुर पर पलटवार किया है। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली माडल का मतलब एक ईमानदार सरकार है और हिमाचल प्रदेश को भी एक ‘ईमानदार सरकार’ जल्द मिलने वाली है। बता दें कि केजरीवाल का यह बयान जयराम ठाकुर की उस टिप्पणी के जवाब में आया है जिसमें उन्होंने कहा था कि दिल्ली का माडल हिमाचल में स्वीकार्य नहीं है।

पंजाब और दिल्ली का दिया उदाहरण

अरविंद केजरीवाल ने जयराम के बयान को आड़े हाथों लेते हुए कहा, दिल्ली माडल का मतलब ईमानदार सरकार है। जयराम जी कहते हैं कि हिमाचल प्रदेश में एक ईमानदार सरकार नहीं हो सकती क्योंकि हिमाचल की सामाजिक और राजनीतिक स्थितियां अलग हैं? सवाल परिस्थितियों का नहीं, बल्कि इरादे का है। पंजाब और दिल्ली की तरह अब “आप” हिमाचल प्रदेश में भी ईमानदार सरकार देगी।”

सीएम ठाकुर ने कही थी यह बात

इससे पहले, सीएम ठाकुर ने कहा था कि अरविंद केजरीवाल केवह अपनी पार्टी को जीताने का प्रयास कर रहे हैं। ये दौरे चुनाव तक जारी रहेंगे, लेकिन दिल्ली के मॉडल के साथ हिमाचल प्रदेश की तुलना स्वीकार्य नहीं है, यहां सामाजिक और राजनीतिक परिस्थितियां अलग हैं।” ठाकुर ने आगे कहा, “हिमाचल की जनता ने कभी किसी तीसरे पक्ष को स्थान या सम्मान नहीं दिया है। इसलिए भाजपा निश्चित रूप से हिमाचल प्रदेश में सत्ता में आएगी।” बता दें कि अरविंद केजरीवाल शनिवार को हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में एक रैली को संबोधित करेंगे।

कल भाजपा अध्यक्ष ने किया था दौरा

राज्य में विधानसभा चुनाव करीब आते देख सभी पार्टियों ने अपनी कमर कस ली है। इसी कड़ी में कल भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कांगड़ा का दौरा किया था। उन्होंने इस दौरान नगरोटा बगवां में रोड शो व जनसभा भी की और भाजपा की डबल इंजन सरकार के कामों को बताया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में फिर से अगर भाजपा आती है तो बागवान की तरह हिमाचल खिल जाएगा। नड्डा ने जयराम ठाकुर की भी तारीफ की और कहा कि यह सरकार जवाबदेह सरकार है।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here