आरेंज कैप की लिस्ट में लगातार राजस्थान के बल्लेबाज जोस बटलर का दबदबा, लखनऊ के कप्तान हैं दूसरे नंबर पर – 24×7 Khabre Fatafat

0
43

इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन में एक से बढ़कर एक मुकाबले खेले जा रहे है। दिल्ली को छोड़कर सभी टीमों ने 6 या इससे अधिक मैच खेल लिए हैं। इस दौरान रनों ही बौछार देखने को मिली है। बल्लेबाजों के बीच टाप पर बने रहने की जंग चल रही है। आरेंज कैप की रेस में कई धुरंधर शामिल हैं। राजस्थान के जोस बटलर का बल्ला हल्ला बोल रहा है तो केएल राहुल, हार्दिक पांड्या और शुभमन गिल भी किसी से पीछे नहीं हैं। 

सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में बटलर लगातार सबको मात देते हुए पहले नंबर पर चल रहे हैं। कोलकाता के खिलाफ मैच में उन्होंने इस सीजन का दूसरा शतक लगाकर अपने रनों की संख्या को 375 कर लिया है। अब उनके खाते में 6 मैचों में 375 रन हो गए हैं। दूसरे नंबर पर लखनऊ के कप्तान केएल राहुल ने जगह बना लिया। उनके खाते में 7 मैचों में 265 रन हो गए हैं। लखनऊ के खिलाफ 96 रनों की शानदार पारी खेलने वाले फाफ डु प्लेसिस तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। उनके खाते में अब 7 मैचों में 250 रन हो गए हैं। 

चौथे नंबर पर चेन्नई के बल्लेबाज शिवम दुबे ने जगह बना ली है। उनके खाते में 7 मैचों में 239 रन हैं। कोलकाता के कप्तान श्रेयस अय्यर 5वें नंबर पर खिसक गए हैं। राजस्थान के खिलाफ मैच में उन्होंने 51 गेंद पर 85 रन की पारी खेली थी। अब वे 236 रनों के साथ 5वें नंबर पर हैं।

छठे नंबर पर मुंबई के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने जगह बना ली है। चेन्नई के खिलाफ मैच में उन्होंने 43 गेंदों पर 51 रन की पारी खेली थी। 7वें नंबर पर भी मुंबई का कब्जा है। 5 मैचों में 232 रनों के साथ सूर्यकुमार यादव ने इस स्थान पर जगह बना ली है। हार्दिक पांड्या 8वें नंबर पर खिसक गए हैं। उनके खाते में 5 मैचों में 228 रन हैं। उन्होंने राजस्थान के खिलाफ मैच में 87 रन की पारी खेली थी।

9वें और 10वें स्थान में क्रमश: राबिन उथप्पा और लियाम लिविंग्सटन हैं। उथप्पा के रनों का आंकड़ा 7 मैचों में 227 पहुंच गया है जबकि लिविंग्सटन के खाते में 226 रन हैं और उन्होंने 7 मैचे खेले हैं।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here