न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
Published by: रोमा रागिनी
Updated Thu, 21 Apr 2022 02:53 PM IST
सार
रंगदारी की सूचना पर बीकानेर सेंट्रल जेल में तलाशी अभियान चलाया गया। जिसमें कैदी के पास से मोबाइल और सिम मिले हैं।

बीकानेर सेंट्रल जेल में रंगदारी
– फोटो : Social Media
ख़बर सुनें
विस्तार
बीकानेर सेंट्रल जेल से धमकी और रंगदारी मांगने का मामला सामने आया हैं। सूचना मिलने पर पुलिस ने जेल में सघन तलाशी अभियान चलाया। जिसके बाद जेल के अंदर कैदियों से मोबाइल और सिमकार्ड मिलें हैं।
बीकानेर रेंज आईजी ओम प्रकाश ने बताया कि सादुलशहर के एक ट्रांसपोर्टर नरेंद्र कुमार को धमकी दी गई थी, व्यापारी ने इस संबंध में सादुलशहर थाने में प्राथमिकी भी दर्ज करवाई थी। सादुलशहर पुलिस की जांच में मोबाइल की लोकेशन से पता चला कि यह मोबाइल नंबर बीकानेर जेल से ऑपरेट किया जा रहा हैं। जिसके बाद जेल में सर्च अभियान चलाया गया। तब जेल से दो सिम कार्ड और एक मोबाइल जब्त किया गया है।
बीछवाल थानाधिकारी मनोज शर्मा ने बताया कि इस मामले में अब बंदी अजहरुदीन, दिनेश उर्फ फौजी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इन दोनों ने ही सादुलशहर में व्यापारी को फोन करके धमकी दी थी। जिसकी जांच पुलिस कर रही है। बता दें कि पिछले दिनों बीकानेर जेल के एक सुरक्षा प्रहरी को ही बंदियों तक मोबाइल पहुंचाने के मामले में गिरफ्तार किया गया था।
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

















