देवर‍िया में स्‍कूली आटो पलटने से सात बच्‍चे हुए घायल- दो की हालत गंभीर – 24×7 Khabre Fatafat

0
30

देवर‍िया जिले के रुद्रपुर कोतवाली के सेमरौना पुल के समीप बुधवार की सुबह स्कूली बच्चों को लेकर जा रहे आटो के अनियंत्रित होकर पलट जाने से छह छात्र व चालक घायल हो गए। इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिसमें से दो की हालत गंभीर बनी हुई है। जिला अस्पताल पहुंच बीएसए व अन्य अधिकारियों ने जानकारी ली।

ऐसे हुआ हादसा

रुद्रपुर उपनगर में एक निजी विद्यालय संचालित होता है। जिसमें एक आटो एकौना की तरफ से हर दिन छात्रों को लेकर आता है। बुधवार की सुबह आटो छात्रों को लेकर विद्यालय के लिए आ रहा था, अभी वह सेमरौना पुल के समीप पहुंचा था कि अचानक पहिया में दिक्कत आने के बाद आटो अनियंत्रित हो गया और पलट गया।

यह बच्‍चे हुए घायल

आटो में सवार महदहा का रहने वाला चालक बिहारी यादव, कक्षा दस की छात्रा विजय लक्ष्मी यादव निवासी एकौना, आयुष यादव व युवराज यादव पुत्रगण धनंजय यादव निवासी एकौना, कक्षा दस के छात्र सत्यम सिंह पुत्र विद्या निवास सिंह पांडेय माझा, कक्षा तीन की छात्रा अंशिका यादव पुत्री नरसिंह यादव निवासी एकौना, एलकेजी की छात्रा प्रियल पुत्री सदानंद निवासी एकौना घायल हो गई।

स्‍थानीय न‍िवास‍ियों ने की मदद

आसपास के सहयोग से घायलों को उपचार के लिए सीएचसी रुद्रपुर पहुंचाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इसमें से आयुष व प्रियल की हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना मिलते ही बीएसए संतोष कुमार राय समेत अन्य अधिकारी भी जिला अस्पताल पहुंच गए और छात्रों का हाल जाना। चालक बिहारी का कहना है कि आटो उसकी खुद की है। वह विद्यालय से संबद्ध है। घटना के समय आटो में कुल 10 बच्चे सवार थे। चार बच्चों को हल्की चोटें आई है, उन्हें घर वहीं से भेज दिया गया। बीएसए ने कहा कि बच्चों का उपचार कराया जा रहा है। खंड शिक्षा अधिकारी को संबंधित विद्यालय भेजा गया है।

जिला अस्पताल पहुंचे डीएम व एसपी, जाना हाल

जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह, पुलिस अधीक्षक डा. श्रीपति मिश्र, एसडीएम सदर सौरभ सिंह, बीएसए संतोष कुमार राय ने जिला अस्पताल पहुंचकर छात्रों का हाल जाना। जिलाधिकारी ने कहा कि आटो के फिटनेस की जांच कराई जाएगी। विद्यालय की मान्यता व अन्य बिंदुओं की जांच कराई जा रही है। खंड शिक्षा अधिकारी व एसडीएम रुद्रपुर को विद्यालय पर भेजा गया है।

दस छात्र थे सवार

चालक बिहारी यादव का कहना है कि आटो निजी है और विद्यालय से संबद्ध है। घटना के समय आटो में कुल 10 छात्र सवार थे। चार छात्रों को हल्की चोटें आई हैं। उन्हें घर भेज दिया गया। बीएसए ने कहा कि बच्चों का उपचार कराया जा रहा है। खंड शिक्षा अधिकारी को संबंधित विद्यालय भेजा गया है।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here