सीएम अशोक गहलोत और भूपेश बघेल कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से दिल्ली में करंगे मुलाकात…. – 24×7 Khabre Fatafat

0
31

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) बुधवार दोपहर दिल्ली पहुंच रहे हैं। दोनों मुख्यमंत्री कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ आज मुलाकात करेंगे। सूत्रों के मुताबिक, इस दौरान आने वाले लोकसभा चुनाव पर चर्चा हो सकती है। इसके अलावा राजस्थान और छत्तीसगढ़ के मौजूदा राजनीतिक हालात को लेकर भी चर्चा संभव है।

राजस्थान और छत्तीसगढ़ के हालातों पर होगी चर्चा

अशोक गहलोत और भूपेश बघेल राजस्थान और छत्तीसगढ़ की राजनीतिक स्थिति के बारे में बताएंगे। बैठक में भविष्य के रोड मैप पर भी चर्चा की जाएगी।

प्रशांत किशोर के साथ चार दिनों में तीन बैठक

गौरतलब है कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर के साथ अपने आवास पर चार दिनों में तीन मुलाकातें कर चुकी हैं। मंगलवार को भी प्रशांत किशोर ने सोनिया गांधी और कांग्रेस नेताओं से मुलाकात की थी। इस बैठक में प्रशांत किशोर के अलावा अंबिका सोनी, एके एंटनी, कमलनाथ, मुकुल वासनिक, दिग्विजय सिंह, केसी वेणुगोपाल, जयराम रमेश और रणदीप सुरजेवाला शामिल हुए थे।

वहीं, सोमवार को हुई बैठक में पी चिदंबरम, प्रियंका गांधी वाड्रा, जयराम रमेश आदि शामिल हुए थे। सूत्रों के अनुसार, पार्टी के पुनरुत्थान से जुड़े प्रस्तावों को लेकर इन बैठकों में कांग्रेस नेता पीके से कई सवाल भी कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि प्रशांत किशोर की ऐसी कुछ बैठके आने वाले दिनों में और हो सकती हैं।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here