न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: रोमा रागिनी
Updated Wed, 20 Apr 2022 11:57 AM IST
सार
राजस्थान में कांग्रेस का चिंतन शिविर होने जा रहा है। जिसको लेकर भी सचिन पायलट ने कहा कि कांग्रेस के प्रदर्शन को सुधारने के लिए यह शिविर होगा।
राजस्थान के पूर्व उपमख्यमंत्री सचिन पायलट ने 2023 के विधानसभा चुनाव को लेकर बयान दिया है। पायलट ने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस सरकार रिपीट होगी। राजस्थान का इतिहास रहा है कि बीते 30 साल में कोई भी सरकार दोबारा नहीं आई लेकिन इस बार हम पुरानी प्रथा को तोड़ देंगे।
पायलट बयाना विधायक अमर सिंह जाटव की पुत्र की शादी में शामिल होने भरतपुर थे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा कि पांच राज्यों के चुनाव में हमें निराशा मिली है लेकिन हमने हिम्मत नहीं हारी है। मोदी सरकार के जनविरोधी नीतियों को हम जनता के बीच रखेंगे।
सचिन पायलट ने कांग्रेस के चिंतन शिविर को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा कि शिविर में कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने पर मंथन होगा। शिविर में स्वागत योग्य फैसले इससे बाहर निकलकर आएंगे। हम राजस्थान में सरकार रिपीट करेंगे। पांच-पांच साल की सरकार की नैरेटिव को तोड़ेंगे।
भाजपा पर साधा निशाना
वहीं उन्होंने भाजपा पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इस देश के संविधान ने सभी को अधिकार दिया है, चाहे वह किसी भी धर्म और जाति बिरादरी का हो, वह अपने धर्म के अनुसार पूजा-पाठ कर सकता है। उसमें कोई गतिरोध पैदा नहीं करना चाहिए। अगर कहीं हिंसा होती है तो सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। हिंसा को लेकर राजनीति नहीं करनी चाहिए।
विस्तार
राजस्थान के पूर्व उपमख्यमंत्री सचिन पायलट ने 2023 के विधानसभा चुनाव को लेकर बयान दिया है। पायलट ने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस सरकार रिपीट होगी। राजस्थान का इतिहास रहा है कि बीते 30 साल में कोई भी सरकार दोबारा नहीं आई लेकिन इस बार हम पुरानी प्रथा को तोड़ देंगे।
This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।