न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
Published by: रोमा रागिनी
Updated Wed, 20 Apr 2022 04:09 PM IST
सार
जनरल स्टोर में लगी आग को बुझाने में फायर ब्रिगेड को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। छह घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका।
ख़बर सुनें
विस्तार
कोटा जिले के इटावा कस्बे में बुधवार की सुबह रोडवेज बस स्टैंड स्थित एक जनरल स्टोर की दुकान में आग लग गई। आग लगने से लाखों का सामान जलकर खाक हो गया।
स्थानीय लोगों ने दुकान में आग लगने की सूचना दुकानदार दी। फायर ब्रिगेड के पहुंचने तक दुकान में रखा करीब 50-60 लाख का सामान जलकर खाक हो गया। वहीं आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।
जिला प्रशासन ने आग बुझाने के लिए इटावा नगर पालिका मांगरोल, बारां, कोटा की दमकलें भीषण आग को देखकर आसपास के दुकानदारों ने अपनी दुकानें खाली की। मौके पर इटावा थाना पुलिस का जाप्ता तैनात रहा। वहीं लोगों ने भी आग बुझाने का प्रयास किया। छह घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका।
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

















