मौसम विभाग ने अगले 5 दिन इन राज्यों में बारिश का जताया अनुमान, जारी की एडवाइजरी…. – 24×7 Khabre Fatafat

0
38

IMD Weather Forecast: मौसम विभाग ने असम, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम समेत पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में आंधी-तूफान का पूर्वानुमान लगाया है. साथ ही अगले तीन दिन में सिक्किम, जम्मू कश्मीर और उत्तराखंड में भी तेज हवाओं के साथ बारिश होने का अनुमान जताया गया है.

IMD ने जारी की एडवाइजरी

IMD ने मौसम के देखते हुए लोगों को अलर्ट रहने के लिए कहा है क्योंकि कई इलाकों में इस दौरान बिजली गिरने की घटनाएं भी हो सकती हैं. साथ ही तेज हवाओं से फसलों को भी नुकसान पहुंचने की आशंका जताई गई है. आकाशीय बिजली गिरने से जान-माल और पशुओं को नुकसान हो सकता है. 

दिल्ली-हरियाणा में बारिश का अनुमान

अगले 5 दिन के लिए जम्मू कश्मीर, लद्दाख, मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश में हल्की बारिश का पूर्वानुमान लगाया गया है. इसके अलावा उत्तराखंड में 20 और 22 अप्रैल को बारिश होने की संभावना है. वहीं 19 से 22 अप्रैल के बीच पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में बारिश की हल्की फुहार देखने को मिल सकती है. 

बिहार, झारखंड, बंगाल और ओडिशा के कुछ हिस्सों में अगले 5 दिन तक जगह-जगह बारिश के साथ आंधी-तूफान और बादलों की गर्जना देखी जा सकती है. इसके अलावा तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरल के कुछ हिस्सों में भारी बारिश का अनुमान है.

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here