कन्नौज में एंटी करप्शन टीम ने बेसिक शिक्षा विभाग के बाबू को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों किया गिरफ्तार – 24×7 Khabre Fatafat

0
39

एंटी करप्शन टीम ने बेसिक शिक्षा विभाग के बाबू को दस हजार रूपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया पुलिस उसे पकड़ कर कोतवाली लाई जहां मामले की छानबीन की जा रही है। इससे पहले एंटी करप्शन टीम ने पुलिस विभाग से एक दारोगा को घूस लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया था।

सोमवार को एंटी करप्शन टीम जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंची, जहां उन्होंने एक शिक्षक से दस हजार रुपए लेते हुए बाबू बलवीर सिंह यादव को रंगे हाथों पकड़ लिया। जलालाबाद ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय अनौगी द्वितीय के शिक्षक उत्कर्ष कटियार ने एंटी करप्शन में शिकायत की है कि थी कि एरियर के नाम पर उनसे बाबू रुपए मांग रहा है। सोमवार को कानपुर से टीम कन्नौज आई और जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र को मामले से अवगत कराया।

डीएम ने गवाह के तौर पर जिला समाज कल्याण अधिकारी अंजनी कुमार सिंह तथा जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी तनुज त्रिपाठी को टीम के साथ भेजा। उत्कर्ष कटियार ने एरियर निकालने को लेकर बाबू बलवीर सिंह यादव को जैसे ही दस हजार रुपये दिए, उसी समय टीम ने बाबू को दबोच लिया और सदर कोतवाली ले आई। उत्कर्ष कटियार यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन में जिला उपाध्यक्ष के पद पर हैं। कार्रवाई के दौरान यूटा जिलाध्यक्ष पंकज सिंह भदौरिया तथा अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे। एंटी करप्शन के अधिकारियों ने बताया कि लिपिक के खिलाफ सदर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। इसके बाद उन्हें एंटी करप्शन कोर्ट लखनऊ में पेश किया जाएगा।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here