जाने क्यों CSK को गुजरात टाइटंस के खिलाफ 3 विकेट से मिली हरा, कोच Stephen Fleming ने बताई बड़ी वजह – 24×7 Khabre Fatafat

0
24

IPL 2022, CSK Coach Stephen Fleming of David Miller: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को रोमांचक मुकाबले में गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) के खिलाफ 3 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. इस मैच में चेन्नई के गेंदबाजों ने जमकर रन लुटाए. इसके बाद सीएसके के कोच स्टीफन फ्लेमिंग (Stephen Fleming) ने हार की बड़ी वजह बताई है. 

कोच ने दिया ये बड़ा बयान 

स्टीफन फ्लेमिंग (Stephen Fleming) ने मैच के बाद कहा, ‘डेविड मिलर (David Miller) ने मैच में अच्छी हिटिंग के साथ पारी को अंजाम दिया. हम मैच के दौरान उनकी कोई कमजोरी नहीं ढूंढ पाए.’ खिलाड़ियों की कमजोरियों के बारे में उन्होंने बताया कि मिलर मैदान में सावधान रहते हैं, वे कमजोरियों को पास में नहीं आने देते हैं और वे इससे सतर्क रहते हैं, जिस कारण उन्हें बड़ी पारी खेलने में मदद मिली.’

फॉर्म में लौटे गायकवाड़ 

स्टीफन फ्लेमिंग (Stephen Fleming) ने कहा कि गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) के बल्लेबाजों ने अंतिम पांच ओवर्स में शानदार बल्लेबाजी की. उन्होंने कहा, ‘सीएसके के सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) ने शानदार 73 रनों के साथ फॉर्म में वापसी की, जबकि अंबाती रायुडू ने 31 गेंदों में 46 रनों की तेज पारी खेली. दोनों खिलाड़ियों के आउट होने के बाद चेन्नई अंतिम पांच ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 44 रन ही बना सकी.’

राशिद खान ने बल्ले से दिखाया कमाल 

सीएसके के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने राशिद खान (Rashid Khan) की तारीफ की है. उन्होंने आगे कहा कि हार्दिक पांड्या के नहीं रहने से राशिद खान ने कप्तानी का मोर्चा संभाला था. हालांकि, उन्होंने गेंदबाजी में इतना योगदान नहीं दिया, जिसके लिए वे जाने जाते हैं. राशिद ने जो पारी बल्ले से खेली वो वाकई महत्वपूर्ण थी, क्योंकि ऐसे समय में उन्होंने टीम को बाहर निकाला जब मुश्किल समय में थी. उन्होंने मिलर के साथ एक महत्वपूर्ण साझेदारी को भी अंजाम दिया.

मिलर ने गुजरात को जिताया मैच 

चेन्नई सुपर किंग्स के मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग गुजरात टाइटंस के बल्लेबाज डेविड मिलर की 94 रन की शानदार पारी से हैरत में पड़ गए हैं. उन्होंने कहा कि बाएं हाथ के बल्लेबाज ने स्पिनर्स के खिलाफ काफी अच्छा मैच खेला. मिलर ‘किलर’ बनकर गेंदबाजों पर ऐसे टूटे कि उन्होंने अपनी पारी में 51 गेंदों में आठ चौकों और छह छक्कों के साथ 94 रन बनाए, जिन्होंने मुश्किल समय में टीम को बाहर निकाला और हार्दिक पांड्या के नहीं रहते हुए एक जिताऊ पारी खेली. टीम इस समय अंक तालिका में शीर्ष पर है. 

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here