Nagaur: शाम को बहन की शादी थी, उसके लिए अपना काम निपटाकर निकला ही था, रास्ते में बाइक से टक्कर में मौत हो गई

0
26

न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
Published by: रोमा रागिनी
Updated Sat, 16 Apr 2022 06:47 PM IST

सार

नागौर में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। वहीं दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

सड़क हादसा

सड़क हादसा
– फोटो : Amar Ujala Digital

ख़बर सुनें

विस्तार

नागौर में बालाजी थाना इलाके के जोधियासी और चाऊ के बीच शनिवार को दो मोटरसाइकिल की भिड़ंत हो गई। हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं एक युवक की मौत हो गई। 


स्थानीय लोग और पुलिस की मदद से तीनों को जोधियासी के उच्च प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर ला गया, जहां चिकित्सों ने नेमाराम पुत्र जोगाराम जाति नाई को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायलों को जेएलएन अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 

घर में थी शादी का माहौल

मृतक नेमाराम नायक के परिवार में शादी का माहौल था और शनिवार की शाम बहन की शादी थी। जिस पर वह अपने गांव जजोलाई से वापस चाऊ आ रहा था। इसी दौरान सामने आ रही मोटरसाइकिल ने परिवार की सारी खुशियां छीन ली। 

 

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here