आज संकट मोचन हनुमान के जन्मोत्सव पर शहर के प्रमुख मंदिरों में दर्शन के लिए बड़ी संख्या में भक्तों की भीड़…. – 24×7 Khabre Fatafat

0
28

संकट मोचन हनुमान महाप्रभु के जन्मोत्सव पर शहर के प्रमुख मंदिरों में शनिवार को बाबा के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में भक्त मंदिर पहुंचे। कमला टावर स्थित श्री सालासर बालाजी मंदिर में भगवान को सवामणी प्रसाद का भोग अर्पित किया गया और भक्तों ने सुंदरकांड का पाठ कर सुख समृद्धि की कामना की। इसी प्रकार नेहरू नगर स्थित बालाजी मंदिर और बनखंडेश्वर मंदिर में सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ आयोजित किया गया। क्रीड़ा भारती की ओर से शहर के विभिन्न मैदानों में हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन शाम को 5:00 बजे किया जाएगा।

शनिवार की सुबह श्री सालासर बालाजी महाराज मंदिर में भक्तों ने हनुमान चालीसा सुंदरकांड का पाठ कर श्री सालासर बालाजी महाराज को सवामणी का भोग प्रसाद अर्पित कर भक्तों में वितरित किया। उसके बाद मंदिर में भक्तों द्वारा पूरे दिन सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जाएगा। शाम को श्री सालासर बालाजी महाराज की 101 दीपों से महाआरती आयोजित की जाएगी। वहीं नेहरू नगर स्थित श्री बालाजी महाराज मंदिर में संकट मोचन के जन्मोत्सव के दूसरे दिवस पर विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम और भजन संध्या आयोजित की जाएगी। मंदिर प्रबंधक में भोर पहर भक्तों के साथ बालाजी महाराज का श्रृंगार पूजन किया। संकट मोचन हनुमान महाप्रभु के जन्मोत्सव पर दर्शन पूजन के लिए श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर में सुबह से ही भक्तों की लंबी लंबी कतार लग गई। भक्त दर्शन पूजन कर भगवान से सुख समृद्धि की कामना कर रहे हैं।

कल लखबीर सिंह लक्खा भक्तों को करेंगे सराबोर

प्रख्यात भजन गायक लखबीर सिंह लक्खा हनुमान जन्मोत्सव आयोजन के लिए किदवई नगर स्थित आयुर्वेदिक पार्क में भजनों की गंगा प्रवाहित करेंगे। श्री सालासर बालाजी महाराज कमला टावर की ओर से आयोजित होने वाले तीन दिवसीय समारोह में संकट मोचन हनुमान जी के भजनों से भक्तों को मंत्रमुग्ध करेंगे।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here