डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सपा पर बोला जोरदार हमला,बोले- सरकार खाली करा रही अवैध कब्जे – 24×7 Khabre Fatafat

0
25

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सपा से लोग दूर हो रहे है और भाजपा से नजदीकी बना रहे हैं। बोले सपा गुंडों की पार्टी है। मुस्लिमों की ओर इशारा करते हुए बोले जो लोग भाजपा में आ रहे हैं, उनका स्वागत है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में महंगाई यूक्रेन और कोरोना संक्रमण की वजह से बढ़ी है।महंगाई से निपटना चुनौती है लेकिन हम उससे निपटने का प्रयास कर रहे हैं। सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि किसी को वोट देना लोकतांत्रिक स्वतंत्रता है।

भाजपा को वोट देने के नाम पर कोई उत्पीड़न कर रहा है। मारपीट कर रहा है तो ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। बीते कुछ समय से महंगाई बढ़ी है लेकिन इस महंगाई से निपटने के लिए भाजपा हर संभव प्रयास कर रही है। यूक्रेन व कोरोना संक्रमण की वजह से भी महंगाई पर असर पड़ा है। उन्होंने कहा कि अखंड भारत हमारा संकल्प है।

विधायक शहजिल का नाम लिए ही बिना निशाना साधा

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य समाजवादी पार्टी के विधायक शहजिल इस्लाम का नाम लिए बगैर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि गरीबों पर मकान नहीं है और सपा के गुंडों और विधायकों ने अवैध जमीने कब्जा कर रही हैं। ऐसे लोगों से जमीन खाली करवा कर गरीबों को देने का काम किया जा रहा है। इसी पर सरकार दोबारा लौटी है। अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। मुख्यमंत्री को अपशब्द कहने के मामले में विधायक के खिलाफ मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने कार्रवाई कर रही है। 

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here