राजस्थान के खिलाफ मैच में गुजरात को फिर से जीत की पटरी पर लौटने के लिए इन खिलाड़ियों पर होगी पूरी जिम्मेदारी – 24×7 Khabre Fatafat

0
21

आइपीएल जैसे मंच पर आकर किसी टीम के लिए पहले ही सीजन में अच्छा करना आसान काम नहीं है लेकिन कप्तान हार्दिक पांड्या के नेतृत्व में गुजरात की टीम ने इस काम को अच्छे से किया है। हैदराबाद के खिलाफ मैच को छोड़ दिया जाए तो टीम ने लगातार तीन मैच जीतकर सीजन की शुरुआत की थी। हार्दिक पांड्या की फिटनेस टीम के लिए बेहतर साबित हो रही है और वे हर मैच में बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी भी कर रहे हैं। ओपनिंग में मैथ्यू वेड का बल्ला नहीं चल रहा है इसलिए उनके स्थान पर रहमानुल्लाह गुरबाज को मौका मिल सकता है। टीम में वे राशिद खान के बाद दूसरे अफगानी खिलाड़ी होंगे।

ओपनिंग में गुजरात की टीम– शुभमन गिल शानदार फार्म में चल रहे हैं और पिछले दो मैचों में उनके बल्ले से लगातार रन निकल रहे हैं। लेकिन उनके साथी खिलाड़ी वेड की फार्म चिंता का कारण है। इसलिए इस मैच में उनकी जगह विकेटकीपर बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज को शामिल किया जा सकता है।

मध्यक्रम में गुजरात- हार्दिक पांड्या इस क्रम में अच्छी बल्लेबाजी तो कर रहे हैं। युवा बल्लेबाज साई सुदर्शन और अभिनव मनोहर ने भी पिछले मैच में अपनी बल्लेबाजी से प्रभावित किया है। टीम की ताकत हैं राहुल तेवतिया और डेविड मिलर जो गेम को फिनिश करने का माद्दा रखते हैं। तेवतिया ने तो अपने दम पर टीम को दो मैचों में जीत भी दिलवाई है।

गेंदबाजी में गुजरात– टीम में लाकी फर्ग्यूसन के रूप में रफ्तार का किंग मौजूद है जिसका साथ दे रहे हैं मोहम्मद शमी। इसके अलावा टीम में राशिद खान के रूप में ऐसा स्पिन गेंदबाज मौजूद है जो एक ओवर में मैच का रुख बदल सकते हैं।

गुजरात टीम की संंभावित प्लेइंग इलेवन-

रहमानुल्लाह गुरबाज(विकेटकीपर), शुभमन गिल, साई सुदर्शन, हार्दिक पांड्या (कप्तान), डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, अभिनव मनोहर, राशिद खान, लाकी फर्ग्यूसन, मोहम्मद शमी, दर्शन नलकांडे

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here