सार
आईएएस टीना डाबी के मंगेतर प्रदीप गवांडे का भी तबादला किया गया है। वहीं मुख्यमंत्री गहलोत के सचिव की जिम्मेदारी गौरव गोयल को सौंपी गई है।
राजस्थान सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सरकार ने 69 आईएएस अफसरों का तबादला कर दिया है। सरकार ने तीन संभागीय आयुक्त और पांच जिलों के कलेक्टर बदलकर प्रशासनिक सर्जरी की है। करौली के अलावा बांसवाड़ा, अलवर, जालोर और प्रतापगढ़ के कलेक्टर बदले गए हैं।
कहा जा रहा है कि विवादों में घिरे अफसरों का तबादला किया गया है। करौली हिंसा के बाद मचे बवाल को लेकर करौली कलेक्टर राजेंद्र सिंह शेखावत को हटाकर अंकित कुमार सिंह को करौली का नया कलेक्टर बनाया गया है। अलवर जिला कलेक्टर नन्नूमल पहाड़िया का भी तबादला कर दिया गया है। विकाल सीतारामजी भाले को जयपुर, सांवरमल वर्मा को भरतपुर और जितेंद्र कुमार सिंह को जोधपुर का संभागीय आयुक्त बनाया गया है।
ये होंगे इन जिलों के नए कलेक्टर
अंकित कुमार सिंह को करौली, शिव प्रसाद नकाते को अलवर, सौरभ स्वामी को प्रतापगढ़, प्रकाश चंद शर्मा को बांसवाड़ा और निशांत जैन को अलवर का कलेक्टर बनाया गया है।
टीना डाबी के मंगेतर का तबादला
आईएएस टीना डाबी के मंगेतर प्रदीप गवांडे का भी तबादला कर दिया गया है। प्रदीप गवांडे को पुरातत्व और संग्रहालय निदेशक से उच्च शिक्षा विभाग के संयुक्त सचिव पद पर तबादला किया गया है। टीना डाबी अभी वित्त विभाग में जॉइंट सेक्रेट्री के रूप में कार्यरत हैं।
वहीं मेयर सौम्य गुर्जर के साथ विवादों को लेकर आयुक्त यज्ञमित्र सिंह देव सुर्खियों में रहे हैं। उनका भी तबादला कर उन्हें राज्य मानवाधिकार आयोग के सचिव पद पर लगाया गया है। सीएम के सचिव का पद खाली चल रहा था। सीएम के सचिव की जिम्मेदारी गौरव गोयल को सौंपी गई है।
वीनू गुप्ता की फिर से सचिवालय में एंट्री हो गई है। निरंजन आर्य के सीएस बनने के बाद उन्हें सचिवालय से बाहर पोस्टिंग दी गई थी। अब वीनू गुप्ता को एसीएस उद्योग, एमएसएमई, बीआईपी के पद दिया गया है। वीनू गुप्ता की जगह सुधांशु पंत को पॉल्युशन कंट्रोल बोर्ड का अध्यक्ष बनाया गया है।
विस्तार
राजस्थान सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सरकार ने 69 आईएएस अफसरों का तबादला कर दिया है। सरकार ने तीन संभागीय आयुक्त और पांच जिलों के कलेक्टर बदलकर प्रशासनिक सर्जरी की है। करौली के अलावा बांसवाड़ा, अलवर, जालोर और प्रतापगढ़ के कलेक्टर बदले गए हैं।
This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।