न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: रोमा रागिनी
Updated Thu, 14 Apr 2022 03:32 PM IST
सार
मुनि ने कबूल किया कि उसने बच्चे के साथ गलत काम करने की कोशिश की थी। उसके बाद गुस्साई भीड़ ने उसे कपड़े पहनाकर शहर से भगा दिया।

बच्चे के साथ कुकर्म करने का प्रयास
– फोटो : Social Media
ख़बर सुनें
विस्तार
अजमेर में एक मुनि पर किशोर के साथ कुकर्म करने के प्रयास का मामला सामने आया है। घटना से आक्रोशित लोगों ने मुनि की जमकर पिटाई कर दी। उससे समाज के लोगों ने कमंडल और पिच्छिका छीनकर शहर से भगा दिया।
जानकारी के अनुसार मदार स्थित एक धर्म विशेष का उपासना स्थल है। वहां एक मुनि ठहरे हुए थे। एक किशोर के पिता ने मुनि के विश्राम गृह में सेवा कार्य के लिए अपने बेटे को भेजा। पीड़ित लड़के का कहना है कि मुनि ने उससे हाथ-पैर की मालिश करवाई और उसके साथ गलत काम करने की कोशिश की। किशोर ने परिजनों को यह बात बताई।
पीड़ित के परिजन ने 10 अप्रैल को समिति के अध्यक्ष को लिखित शिकायत दी थी। 11 अप्रैल को कार्रवाई नहीं हुई तो पीड़ित किशोर के परिजनों ने समाज के पदाधिकारियों से कार्रवाई की गुहार लगाई। जिसके बाद मुनि से पूछताछ की गई तो उसने गलती स्वीकार कर ली। इसके बाद आक्रोशित लोगों ने आरोपी की पिटाई कर दी। उससे आचार्य पद, पिच्छिका कमंडल वापस ले लिया और कपड़े पहनाकर अजमेर से रवाना कर दिया।
बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष अंजलि शर्मा और सदस्य अरविंद मीणा ने बताया कि किसी नाबालिग के साथ यौन हिंसा हुई तो समिति इसकी जांच करेगी और जरूरत पड़ने पर दोषियों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज करवाया जाएगा। शर्मा और मीणा ने कहा कि इस घटनाक्रम को लेकर जानकारी छिपाने की बात सामने आ रही है, जो पॉक्सो के तहत आपराधिक कृत्य है।
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

















