राजस्थान: भाजयुमो आज निकालेगी न्याय यात्रा, दंगा पीड़ितों से मुलाकात करेंगे तेजस्वी सूर्या

0
32

न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, करौली
Published by: रोमा रागिनी
Updated Wed, 13 Apr 2022 11:17 AM IST

सार

करौली हिंसा को लेकर तेजस्वी सूर्या ने करौली यात्रा निकालने का एलान किया है। जिसमें सतीश पूनिया, राजेंद्र राठौड़ सहित कई नेता शामिल होंगे।

तेजस्वी सूर्या

तेजस्वी सूर्या
– फोटो : Amar Ujala Digital

ख़बर सुनें

विस्तार

करौली हिंसा को भाजपा लगातार गहलोत सरकार पर हमलावर है। इस कड़ी में भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या बुधवार को करौली पहुंचेंगे, जहां वे हिंसा पीड़िता हिंदू परिवारों से मुलाकात करेंगे। 


भाजपा के कई बड़े नेता आज करौली पहुंचकर न्याय यात्रा में शामिल होंगे। जिनमें भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया के अलावा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम प्रकाश माथुर और उपनेता प्रतिपक्ष नेता राजेंद्र राठौड़ सहित कई नेता शामिल रहेंगे। 


युवा मोर्चा ने अपनी न्याय यात्रा को ‘करौली चलो’ का नारा दिया है। यह यात्रा बुधवार को 12 बजे भाजपा मुख्यालय से शुरू होगी, जो करौली तक जाएगी। भाजपा के न्याय यात्रा को देखते हुए करौली के सभी एंट्री मार्ग पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। वहीं करौली में 14 अप्रैल तक कर्फ्यू बढ़ा दिया गया है। ऐसे में भाजपा की यात्रा को निकालने की अनुमति नहीं है। 

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here