रेलवे ने टेक्निकल असिस्टेंट के पदों पर निकली नौकरियां, करे अप्लाई – 24×7 Khabre Fatafat

0
39

रेलवे रिक्रूटमेंट सेल (RRC) ने दक्षिण मध्य रेलवे (NCR) प्रयागराज में जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट (JTA) के पदों पर वेकेंसी के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है. इस भर्ती अभियान के जरिए जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट के 20 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. इच्‍छुक और योग्‍य कैंडिडेट्स RRC के ऑफिशियल कैंडिडेट्स rrcpryj.org के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं.

महत्वपूर्ण तिथियां:-
ऑनलाइन आवेदन करने की आरभिंक दिनांक- 8 अप्रैल 2022
ऑनलाइन आवेदन करने की आखिरी दिनांक- 18 अप्रैल 2022
लेट फीस जमा करने की आखिरी दिनांक- 18 अप्रैल 2022

आयु सीमा:-
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स की आयु 18 अप्रैल 2022 से पहले 18 वर्ष से 33 वर्ष के बीच होनी चाहिए. सरकारी नियमों के मुताबिक, आरक्षित वर्ग के लिए छूट दी गई है. अन्य पिछड़ा वर्ग को 3 वर्ष तथा अनुसूचित जाति और जनजाति को 5 वर्ष की छूट दी गई है.

शैक्षणिक योग्यता:-
इन पदों पर आवेदन के लिए कैंडिडेट्स के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से तीन साल का सिविल इंगिनीरिंग डिप्लोमा, सिविल इंगिनीरिंग में बीएससी या सिविल इंगिनीरिंग में चार साल की बैचलर डिग्री होना चाहिए.  

आवेदन शुल्क:-
अनुसूचित जाति वर्ग तथा महिला कैंडिडेट्स को आवेदन शुल्क का भुगतान नहीं करना है.  
जनरल कैटेगरी के कैंडिडेट्स तथा अन्य प्रदेशों के कैंडिडेट्स को आवेदन शुल्क के रूप में 100 रुपये का भुगतान करना होगा. 
परीक्षा शुल्क का भुगतान सिर्फ डेबिट कार्ड / क्रेडिट कार्ड / नेट बैंकिंग के जरिए किया जाएगा

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here