दबंगई: कार में हल्की खरोंच आने पर चढ़ा कांग्रेस नेता का पारा, ड्राइवर को दौड़ा-दौड़ाकर बेरहमी से पीटा

0
21

न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर
Published by: रोमा रागिनी
Updated Tue, 12 Apr 2022 04:29 PM IST

सार

श्रीगंगानगर में एक स्थानीय नेता ने एक कार चालक को मामूली बात पर बेरहमी से पीटा। पीड़ित चालक ने नेता के खिलाफ केस दर्ज करवाया है।

श्रीगंगानगर में नेता ने चालक को पीटा

श्रीगंगानगर में नेता ने चालक को पीटा
– फोटो : Social Media

ख़बर सुनें

विस्तार

श्रीगंगानगर के रायसिंहनगर में कांग्रेस नेता की दबंगई सामने आई है। कार में खरोंच लगने पर नेता ने दूसरे कार के चालक को डंडों से दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। नेता का कार चालक को पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।


जानकारी के अनुसार सोमवार की देर शाम को कांग्रेस के नेता अशोक रॉयल रेलवे क्रॉसिंग की ओर जा रहे थे। इस दौरान फाटक बंद मिली। इस दौरान कार ड्राइवर रविंद्र सिंह ने गलती से बैक गियर लगा दिया। जिससे गाड़ी में खरोंच आई गई। इसी बात पर नेताजी का पारा चढ़ गया। उसके बाद नेता ने ड्राइवर को जमकर पीटा। उन्होंने डिग्गी में रखी रबड़ का डंडा निकाल और आगे खड़ी कार ड्राइवर को बेरहमी से पीटा। जिससे ड्राइवर के शरीर पर गहरे चोट के निशान हो गए। 


पीड़ित ड्राइवर का कहना है कि गलती से कार टकरा गई थी। उसने माफी भी मांगी लेकिन नेता ने एक भी ना सुनी। वो वह डंडे से बेरहमी से पीटने लगा। ड्राइवर रविंद्र सिंह ने नेता के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज करवाया है। 

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here