उत्तराखंड: तापमान में अत्यधिक बढ़ोतरी का अलर्ट, 13 -14 को गर्मी से राहत की उम्मीद – 24×7 Khabre Fatafat

0
39

देहरादून: शुष्क मौसम के बीच प्रदेश में गर्मी बढ़ती जा रही है। मैदानों में चिलचिलाती धूप खूब पसीना निकाल रही है। मौसम विज्ञान केंद्र ने भी सोमवार और मंगलवार को तापमान में अत्यधिक बढ़ोतरी होने का अलर्ट भी जारी किया है। हालांकि, 13 और 14 अप्रैल को पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश के साथ ही ओलावृष्टि और झोंकेदार हवाएं चलने की उम्मीद है।

मैदानों में चटख धूप ने पसीने छुटाए

प्रदेश में गर्मी की मार से जनजीवन प्रभावित है। अधिकतम तापमान में चार से छह डिग्री सेल्सियस तक उछाल के चलते दिन में उमस भरी गर्मी महसूस हो रही है। रविवार को मैदानों में चटख धूप ने पसीने छुटाए। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक, मंगलवार शाम तक तापमान में सामान्य से अत्यंत अधिक वृद्धि की आशंका है। इससे मैदानों में भीषण गर्मी महसूस की जा सकती है।

उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, टिहरी, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, बागेश्वर, नैनीताल, चंपावत में संवेदनशील इलाकों में विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। हालांकि, यहां हल्की बौछार भी पड़ सकती हैं। 13 व 14 अप्रैल को कहीं-कहीं ओलावृष्टि व बारिश हो सकती है।

ये शहर रहे सबसे गर्म

शहर- अधिकतम तापमान

पंतनगर-37.2

खटीमा- 37.2

रुड़की- 37.1

रुद्रपुर- 37.1

काशीपुर- 37.1

कोटद्वार- 37.1

देहरादून- 37.0

हरिद्वार- 36.9

हल्द्वानी- 36.4

ऋषिकेश- 36.2

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here