श्रीलंका के बाद अब इस देश की बिगड़ी आर्थिक स्तिथि, केंद्रीय बैंक ने की बड़ी घोषणा – 24×7 Khabre Fatafat

0
23

नई दिल्ली: नेपाल के केंद्रीय बैंक ने बड़ी घोषणा की है. सेंट्रल बैंक ने वाहनों और किसी भी महंगी या लग्जरी वस्तुओं के आयात पर रोक लगा दी है. दरअसल, नेपाल में नकदी की कमी होने के साथ-साथ विदेशी मुद्रा भंडार में भी कटौती हो रही है. इसके कारण बैंक को यह बड़ा फैसला लेना पड़ा है. नेपाल के केंद्रीय बैंक ‘नेपाल राष्ट्र बैंक’ (NRB) ने पिछले हफ्ते अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक के बाद ये निर्देश जारी किए.

इस ऐलान के बाद, एनआरबी के प्रवक्ता गुणाखार भट्ट ने बताया, ‘हमें अर्थव्यवस्था में किसी तरह के संकट के संकेत नजर आ रहे हैं जो मुख्यत: आयात बढ़ने की वजह से हैं. इसलिए हम उन वस्तुओं के आयात को रोकने पर विचार कर रहे हैं जिनकी तुरंत आवश्यकता नहीं है.’

विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट

गौरतलब है कि पड़ोसी देश श्रीलंका की तरह नेपाल की भी आर्थिक हालत बिगड़ रही है. नेपाल में जुलाई 2021 से ही आयात बढ़ने, पर्यटन एवं निर्यात से होने वाली आय की कमी और भुगतान प्रवाह घटने के कारण विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट आ रही है. केंद्रीय बैंक की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, फरवरी, 2022 तक देश का विदेशी मुद्रा का कुल भंडार 17 प्रतिशत घटकर 9.75 अरब डॉलर रह गया, जो जुलाई, 2021 के मध्य तक 11.75 अरब डॉलर था. हालांकि, नेपाल के वित्त मंत्री जनार्दन शर्मा ने यह भरोसा दिलाया था कि देश श्रीलंका की राह पर नहीं जा रहा है. 

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here