मशहूर अभिनेता शिव कुमार सुब्रमण्यम का निधन, दो महीने पहले बेटे की हुई थी मौत – 24×7 Khabre Fatafat

0
38

नई दिल्ली: बॉलीवुड के लिए दुखद खबर है. मशहूर एक्टर और स्क्रीनराइटर शिव कुमार सुब्रमण्यम का देर रात निधन हो गया है. एक्टर की मौत की खबर से फिल्मी जगत शॉक में है. शिव कुमार सुब्रमण्यम लंबे वक्त से कैंसर से पीड़ित थे. 

2 महीने पहले हुई थी बेटे की मौत

मशहूर फिल्ममेकर बीना सरवर ने ट्विटर पर एक्टर के निधन पर शोक जताया. बीना सरवर ने ट्वीट किया- ‘बहुत ही दुखद खबर. बेटे जहान की मौत के ठीक दो महीने बाद ही उनका निधन हो गया. उनके बेटे जहान को ब्रेन ट्यूमर था. 16वें बर्थडे से पहले ही उसकी मौत हो गई थी.’ 

आखिरी बार इस फिल्म में आए थे नजर 

शिव कुमार सुब्रमण्यम  आखिरी बार बीते साल फिल्म ‘मीनाक्षी सुंदरेश्वर’ में नजर आए थे. इसके अलावा अर्जुन कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ‘2 States’ में भी अहम किरदार निभाया था. 

कई फिल्मों का लिख चुके स्क्रीनप्ले 

फिल्मों में अभिनय का लोहा मनवाने के अलावा शिव कुमार सुब्रमण्यम कुछ फिल्मों का स्क्रीनप्ले भी लिख चुके हैं. इन फिल्मो में विधू विनोद चोपड़ा की फिल्म ‘परिंदा’ और सुधीर मिश्रा की फिल्म ‘हजारों ख्वाहिशें ऐसी’ शामिल हैं. 

11 बजे होगा अंतिम संस्कार

जानकारी के मुताबिक शिव कुमार सुब्रमण्यम का अंतिम संस्कार सोमवार सुबह 11 बजे मोक्षधाम हिंदू श्मशानभूमि में किया जाएगा. 

सेलेब्स दे रहे श्रद्धांजलि

इस खबर के बाद से फिल्मी जगत गमगीन है और वेटरन एक्टर को नम आंखों से सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रहे हैं. देखिए किन सितारों ने किस तरह से शोक व्यक्त किया.

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here