इस तरह बनाए स्वादिष्ट छोले की सब्जी – 24×7 Khabre Fatafat

0
31

अगर आप स्वादिष्ट और तीखी चीजों का सेवन पसंद करते हैं तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं छोले की सबसे बेहरीन और स्वादिष्ट सब्जी बनाने की विधि। अगर आप इस तरह से छोले की सब्जी बनाएंगे तो आपके घरवाले उंगलियां ही चाटते रह जाएंगे। आइए जानते हैं कैसे बनाना है छोले की चटपटी और मासलेदार सब्जी।

छोले की सब्जी बनाने के लिए सामग्री-
काबुली चना – 1 कप (200 ग्राम)
तेल – 2 बड़े चम्मच
घी – 1 बड़ा चम्मच
तेजपत्ता – 2
लोंग – 4
काली मिर्च – 10-12
बडी इलायची – 1
चक्रफूल – 1
दालचीनी – 1 इंच
अनारदाना पाउडर – 1 छोटी चम्मच
धनिया पाउडर – 2 छोटी चम्मच
जीरा पाउडर – 1 छोटी चम्मच
टमाटर – 2 (200 ग्राम)
अदरक -1 इंच
हरी मिर्च – 2
कसूरी मेथी – 1 बड़े चम्मच
कश्मीरी लालमिर्च – 1 छोटी चम्मच
चायपत्ती – 1 छोटी चम्मच
नमक -1 छोटी चम्मच
बेकिंग सोडा – 1/4 छोटी चम्मच
गरम मसाला – 1/2 छोटी चम्मच
घी – 1 बड़ा चम्मच
जीरा – 1/2 छोटी चम्मच
कश्मीरी लालमिर्च – 1/2 छोटी चम्मच
हरा धनिया -1-2 बड़े चम्मच

छोले की सब्जी बनाने की विधि- सबसे पहले कुकर में 2 बड़े चम्मच तेल और 1 बड़े चम्मच घी डाल कर गरम कीजिए। अब गरम होने पर फ्लेम धीमी करके इसमें 2 तेजपत्ता, 1 इंच दालचीनी, 10-12 काली मिर्च, 1 बड़ी इलायची (छील कर उसे दाने लीजिए), 4 लौंग और एक चक्र्फूल डाल कर चलाइए। इसके बाद इसमें 1 छोटी चम्मच अनारदाना, 2 छोटे चम्मच धनिया पाउडर और 1 छोटी चम्मच जीरा पाउडर डाल कर भूनिए। अब इसमें 2 टमाटर, 1 इंच अदरक और 2 हरी मिर्च का पेस्ट डाल कर फ्लेम तेज़ करके इन्हें भूनिए। इस दौरान यह याद रखिए इन्हें थोड़ी-थोड़ी देर में चलाते रहना है। 

हल्का मसाला भुन जाने पर इसमें 1 बड़े चम्मच कसूरी मेथी (हथेली पर मसल कर डंठल निकाल कर) और 1 छोटी चम्मच कशमीरी लाल मिर्च डाल कर तेल छोड़ने तक मसाले को अच्छे से भूनिए। अब जब तक मसाला भुनता है, एक पेन में 1/2 कप पानी और 1 छोटी चम्मच चाय पत्ती डाल कर उबालिए। अब उबाल आने पर फ्लेम बंद करके इसे रख दीजिए और मसाले के तेल छोड़ने पर इसमें 1 कप (200 ग्राम) कबुली चने (धो कर रात भर भिगो कर सारा पानी निकाल कर लीजिए) डाल कर थोड़ा सा भूनिए।

इसके बाद हल्का भून लेने पर इसमें 1.5 कप पानी, 1/2 कप चाय पत्ती वाला पानी, 1 छोटी चम्मच नमक, 1/2 छोटी चम्मच गरम मसाला और 1/4 छोटी चम्मच बेकिंग सोडा डाल कर कुकर बंद करके तेज़ फ्लेम पर एक सीटी आने तक पकाइए। इसके बाद सीटी आने पर फ्लेम धीमी करके 8 मिनट तक पकाएं।  समय पूरा होने पर फ्लेम बंद करके कुकर ठंडा करिए।  अब इसमें 1-2 बड़े चम्मच हरा धनिया डाल कर चलाएं, फिर हल्का सा इन्हें मैश करके बाउल में निकाल लीजिए। अब तड़का पेन में 1 बड़े चम्मच घी डाल कर गरम कीजिए।  गरम घी में 1/2 छोटी चम्मच जीरा और 2 हरी मिर्च के 4 हिस्से करके डाल कर भूनिए। भुन जाने पर फ्लेम बंद करके इसमें 1/2 छोटी चम्मच कशमीरी लाल मिर्च डाल कर मिलाएं और छोले मसाला में डाल दें, लीजिये तड़का वाले छोले मसाला बनकर तैयार हैं।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here