न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: रोमा रागिनी
Updated Sun, 10 Apr 2022 11:12 AM IST
सार
जयपुर के रामगंज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसके बाद पुलिस वीडियो की जांच में जुट गई है।
करौली के उपद्रव के बाद रामनवमी की शोभायात्रा को लेकर प्रशासन सचेत है। जिसके बाद माहौल बिगड़ने की आशंका को लेकर जयपुर में भी धारा 144 लगा दी गई है। रामनवमी की रविवार को शोभायात्रा से निकलने से पहले शनिवार की शाम एक वीडियो वायरल हो गया है, जिसमें धार्मिक उन्माद फैलाने की बात कही जा रही है।
सोशल मीडिया पर 27 सेकंड का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें रामगंज के बाजार दिख रहे हैं। इस वीडियो में कुछ युवा धार्मिक उन्माद फैलाने की बात कर रहे हैं।शोभायात्रा से पहले वीडियो के सामने आने से पुलिस चौकन्नी हो गई है। एसीपी रामगंज सुनील कुमार ने जनता से अपील की है कि वो इस तरह के किसी वीडियो को आगे फॉरवर्ड ना करें। जिससे माहौल बिगड़ने की संभावना हो। पुलिस ने कहा कि शांति से त्योहार मनाएं। वहीं पुलिस वीडियो बनाने वाले और वायरल करने वालों की पहचान के लिए जांच में जुट गई है।
विस्तार

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।